फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government serious about the case of theft of temple offerings; action to be taken in accordance with constitutional procedure: Sanjay Nishad

चढ़ावा चोरी मामले में सरकार गंभीर, सांविधानिक प्रक्रिया के तहत होगी कार्रवाई: संजय निषाद

Fri, 10 Jul 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Government serious about the case of theft of temple offerings; action to be taken in accordance with constitutional procedure: Sanjay Nishad
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के 51किग्रा का माला पहनाकर ड - फोटो : 1
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है और सांविधानिक प्रक्रिया के तहत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी द्वारा चढ़ावा चाेरी मामले पर कोई टिप्पणी नहीं किए जाने पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की अपनी-अपनी विचारधारा होती है, जबकि सरकार कानून के अनुसार अपना दायित्व निभा रही है।
विज्ञापन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजे जाने पर संजय निषाद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग बयानबाजी, सवाल-जवाब और पोस्टरबाजी करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा था, तब इन्हीं लोगों ने आस्था और निष्ठा पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग भगवान राम का नाम लेने से बचते हैं, वे राजनीतिक लाभ के लिए राम का सहारा लेने से भी नहीं चूकते।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा 16 अगस्त से व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए मराठी भाषा का ज्ञान अनिवार्य किए जाने के फैसले के सवाल पर कहा कि स्थानीय भाषा का ज्ञान किसी भी क्षेत्र में बेहतर संवाद और कारोबार के लिए महत्वपूर्ण होता है।
इस पूरे मुद्दे पर सरकार को संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हुए सभी पक्षों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता है।
उधर, गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डॉ संजय निषाद का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed