फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government offices on the road to e-office

ई-ऑफिस की राह पर चले सरकारी दफ्तर

Mon, 04 Dec 2017 10:18 PM IST
ballia
ballia Updated Mon, 04 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Government offices on the road to e-office
computer
जिले में अब हर कार्यालयों में ई-ऑफिस काम करेगा। समूह क से ग तक के कर्मी हाईटेक होंगे और डिजिटल सिग्नेचर से ही कामों को निपटाएंगे। शासन के निर्देश पर सभी विभागों से निर्धारित प्रारुप पर कर्मियों का ब्योरा मांगा गया है। यह जिम्मेदारी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को दी गई है। जिले में कुल 98 विभागों के अलग-अलग कार्यालय हैं। सभी कार्यालयों में अधिकारी तो डिजिटल सिग्नेचर कर कुछ कार्यों को निपटाते हैं लेकिन अधिकांश आज भी मैनुअल तरीके से कार्य कर रहे। बताया जाता है कि शासन की ओर से सचिवालयों में ई-ऑफिस संचालन का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


इसको देखते हुए जिले के कार्यालयों में भी शासन ने ई-ऑफिस स्थापित करने का निर्देश जारी कर दिया है। हालांकि अभी इसके शुरु होने में समय लगेगा। लेकिन प्रक्रिया शुरु हो गई है। शासन ने सभी विभागों के समूह क से लेकर ग तक क कर्मियों का ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को दिया है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने सभी विभागों को पत्र जारी कर दिया है।  ई-ऑफिस के बाबत सभी विभागों को निर्धारित प्रारुप भेजते हुए सूचना मांगी है। इसमें विभाग का नाम, कार्यालय का नाम, कर्मचारी का नाम, पद, डिजिटल सिग्नेचर है या नहीं, आधार नंबर, आधार से लिंक नंबर, सीयूजी नंबर, ई-मेल आईडी उपलब्ध कराना है।  
विज्ञापन

ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से अधिकारियों को भी राहत मिलेगी। बताया जाता है कि सभी तरह के आदेश व निर्देश एक साइट पर निर्धारित होगी, जिसे अधिकारियों को मॉनीटरिंग करना आसान होगा। जबकि वर्तमान में कई पत्रावलियां महीनों तक बाबुओं के टेबल पर पड़ी रह जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed