{"_id":"649093b73e10d1b61b08bdf6","slug":"government-hiding-failures-in-death-due-to-heat-web-ramgovind-ballia-news-c-20-1-258985-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीट वेब से मौत में नाकामियों को छिपा रही सरकार : रामगोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीट वेब से मौत में नाकामियों को छिपा रही सरकार : रामगोविंद
विज्ञापन
बांसडीह। बात-बात पर सपा सरकार को कोसने वाली भाजपा सरकार अगर समाजवादी सरकार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनपद में किए गए सुधारात्मक कार्यों को ही संजो देती तो बलिया के लोगों को छोटी-छोटी चिकित्कीय समस्याओं के निदान के लिए रेफर होकर नहीं जाना पड़ता।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सोमवार को कहा कि वर्तमान सत्ता विकास के क्षेत्र कुछ करना नहीं चाहती। बस समाजवादी पार्टी पर बिना सिर पैर का असत्य आरोप लगाती रहती है। इससे नेताओं को समाजवादी फोबिया हो गया है।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बलिया जिला चिकित्सालय में ट्रामा सेंटर बना था। उसे आज तक वर्तमान सरकार संचालित नहीं करा पाई। गंभीर बीमारियों की जांच के लिए आधुनिक मशीनें सपा सरकार में आई थीं। वह धूल फांक रही हैं। सरकार हीट वेब के दौरान जनपद को राहत पहुंचाने में पूरी तरह नाकाम है। नाकामियों को छुपाने के लिए सीएमएस एवं अन्य डाक्टरों को बली का बकरा बना रही है।