फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government doctor performed operation in private hospital, woman's condition deteriorated

Ballia News: सरकारी चिकित्सक ने निजी अस्पताल में किया ऑपरेशन, महिला की बिगड़ी हालत

Fri, 14 Feb 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Government doctor performed operation in private hospital, woman's condition deteriorated
बलिया। जिला महिला अस्पताल में प्रसव कराने के लिए भर्ती गर्भवती को आशा बहू ने बरगला कर अस्पताल में तैनात एक महिला चिकित्सक के नर्सिंग होम में सिजेरियन डिलीवरी करवाने का मामला आया है। प्रसव के बाद महिला की हालत खराब होने पर उसने आशा बहू व निजी अस्पताल पर कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्रक सौंपा है।
विज्ञापन


दुबहर थाना के भड़सर गांव निवासी राजेन्द्र कुमार परिजनों व मरीज के साथ बृहस्पतिवार को सीएम को पत्रक सौपा। आरोप लगाया कि उसकी बहन गीता देवी पत्नी हरेन्द्र कुमार निवासी भरियार बाजार थाना ब्रह्मपुर बक्सर में अपने मायके में रहती है। उसको प्रसव पीड़ा होने पर आशा बहू के साथ सीएचसी दुबहर गए। स्टाफ नर्स ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सक ने इमरजेंसी में भर्ती कर लिया। रात में आशा बहू ने हालत नाजुक बताई और पास के एक निजी अस्पताल में लेकर गई। उक्त निजी अस्पताल की महिला चिकित्सक सरकारी अस्पताल में भी ड्यूटी करती है।
विज्ञापन

उसने हालत गंभीर बताकर तत्काल ऑपरेशन करने के लिए कहा। इसपर अनुमति दे दी गई। ऑपरेशन से बहन को लड़की पैदा हुई। तीन चार दिन बाद घाव नहीं भरा। चिकित्सक ने दवा लिखकर घर जाने के लिए छुट्टी दे दी। घर आने के बाद हालत और बिगड़ गई। नर्सिंग होम पर जाकर शिकायत करने पर वहां तैनात कर्मचारी ने गालीगलौज की। इसपर पीड़िता के साथ परिजन सीएमओ कार्यालय पहुंचे। कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत महिला चिकित्सक ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है। महिला गंभीर हालत में रात में निजी अस्पताल पर आई थी। उसका खून भी काफी कम था। किसी तरह ऑपरेशन कर उसकी व बच्चे की जान बचाई गई। खून चढ़ाने की सलाह दी गई थी।
इस बाबत सीएमओ डॉ. विजयपति द्विवेदी ने कहा कि पूरे दिन क्षेत्र में रहा। अभी शिकायत मिली नहीं है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed