फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Got the job on the basis of fake marksheet, caught in investigation

Ballia News: फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी, जांच में पकड़ा

Tue, 09 Dec 2025 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Got the job on the basis of fake marksheet, caught in investigation
बलिया। गौरी पकड़ी निवासी दिनेश कुमार यादव की शिकायत के आधार पर हुई जांच में ध्रुवनाथ यादव (प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय चौहानपुरा (बाछापार) ब्लॉक पंदह) का बीए का अंकपत्र फर्जी पाया गया है। एडी बेसिक आजमगढ़ मंडल मनोज मिश्रा ने आरोपी शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

आरोपी शिक्षक से पूछा गया है कि क्यों न उनके खिलाफ कूटरचना के आधार पर नौकरी पाने के मामले में कार्रवाई की जाए। एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार यादव ध्रुवनाथ यादव के खिलाफ दिनेश कुमार यादव ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि इनकी ओर से प्रस्तुत किया गया बीए का मार्कशीट फर्जी है। मामले की जांच प्रधानाचार्य बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय से कराई गई।
विज्ञापन

तीन दिसंबर को मिले जवाब में प्रधानाचार्य बजरंग डिग्री कॉलेज ने रिपोर्ट लगाई की महाविद्यालय से जारी अंक पत्र में इन्हें कुल 445 अंक प्राप्त हैं। वहीं, मानव संपदा में दर्ज प्रोफाइल के अनुसार आरोपी प्रधानाध्यापक के मार्कशीट पर 504 अंक आदर्श गए हैं। इसे स्पष्ट है कि 59 नंबर बढ़कर फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी प्राप्त की गई है। इसी मामले में एडी बेसिक ने बीएसए को भी पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें शिक्षा निदेशक बेसिक के पत्र का हवाला देते हुए कहा गया है कि जुलाई 2020 के बाद जनपद के किसी शिक्षक का मानव संपदा पोर्टल पर शैक्षिक अभिलेख अपलोड करने एवं सत्यापन में छूट जाता है तो संबंधित शिक्षक के साथ खंड शिक्षा अधिकारी भी उत्तरदायी होंगे।

ऐसी स्थिति में खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में 31 जुलाई 2020 के बाद आरोपी प्रधानाध्यापक का सत्यापन हुआ कि नहीं, यदि नहीं हुआ तो इसके लिए कौन खंड शिक्षा अधिकारी और पटल सहायक जिम्मेदार है, इनका प्रथम भुगतान कब हुआ, उस समय पटेल सहायक कौन था, प्रथम बार एरियर कब दिया गया, उस समय पटल सहायक कौन था। उक्त बिंदुओं पर पूरी जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed