Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Got 25th rank in Communicable Disease Control Campaign and Dastak

Ballia News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक में मिले 25वीं रैंक

Tue, 16 Apr 2024 06:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Got 25th rank in Communicable Disease Control Campaign and Dastak
बलिया। डीएम रविंद्र कुमार कि अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की जिला स्तरीय बैठक हुई। संचारी अभियान एक से 30 अप्रैल और दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक चल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक में जनपद की 25वीं रैंक है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर विकास, पंचायती राज और कृषि विभाग के कुछ पैरामीटर पर पिछड़ने की वजह से जनपद की रैंकिंग कम हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सही डाटा फीड कर स्थिति सुधारने का निर्देश दिया। जिला मलेरिया अधिकारी को विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित करते हुए डैशबोर्ड के डाटा संबंधित कमियों को दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने साफ सफाई संबंधी विभिन्न पैरामीटर के डाटा को वेरिफाई कर सही आंकड़े ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ और नगरीय क्षेत्रों में संबंधित अधिशासी अधिकारियों को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। सभी सीएचसी पर शासन के निर्देशानुसार हीटवेव के दृष्टिगत एक कूलिंग कमरा 24 घंटे संचालित होना चाहिए। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed