{"_id":"61b78537602cf1301f384ea7","slug":"goods-train-collided-with-sleeper-kept-on-track-ballia-news-vns627743866","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर रखे स्लीपर से टकराई मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर रखे स्लीपर से टकराई मालगाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवती। थाना अन्तर्गत बलिया-छपरा रेलखंड पर रेवती रेलवे स्टेशन के पूरब स्थित दल छपरा हाल्ट स्टेशन के पास रविवार की रात करीब 11.30 बजे बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। सुरेमनपुर से रेवती की तरफ आ रही मालगाड़ी रेल ट्रैक पर अवांछनीय तत्वों की ओर से रखे गए स्लीपर से टकराकर रुक गई। हादसे में इंजन का कैटल और रेल गार्ड क्षतिग्रस्त हो गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद मालगाड़ी आगे रवाना हुई।
बलिया-छपरा रेलखंड पर स्थित दलछपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन के समीप विद्युत रेल पोल संख्या 33/41 पर रविवार की मध्य रात्रि असामाजिक तत्वों की ओर से रेलवे लाइन पर स्लीपर रख दिया गया था। सुरेमनपुर की तरफ से रेवती की ओर आ रही मालगाड़ी के दलछपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के पूर्व ही चालक मो. वकील ने लाइन पर पड़े स्लीपर को देख लिया। इमरजेंसी ब्रेक लगाए जाने के बावजूद ट्रेन स्लीपर से टकरा गई। टक्कर के चलते स्लीपर टुकड़ों में विभाजित हो गया। एक भाग इंजन में फंस गया। इंजन का कैटल तथा रेल गार्ड क्षतिग्रस्त हो गया। लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद फंसे स्लीपर के टुकड़े के निकाले जाने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। ट्रेन चालक ने इसकी सूचना रेवती रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर अनिल मिश्र को दी। स्टेशन मास्टर द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और जीआरपी को दी गई। मौके पर पहुंचे रेवती थाने के एसआई औरंगजेब खां, विपिन सिंह राम नक्षत्र गौतम आदि मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ से एसआई लल्लन चौधरी व संतोष कुमार पांडेय तथा जीआरपी गश्ती टीम के अभिलोक कुमार एवं हेमंत कुमार यादव मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गए।
साजिश पर राजधानी तो नहीं
रेवती। सुरेमानपुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी दल छपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन के समीप स्लीपर से टकराने के बाद लोगों में चर्चा है कि साजिशकर्ताओं का निशाना कहीं राजधानी एक्सप्रेस तो नहीं थी। क्योंकि रेलवे समय सारिणी के अनुसार उस समय के आसपास राजधानी एक्सप्रेस के गुजरने का समय था। यह संयोग था कि उस रात राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से थी। इस बीच मालगाड़ी को उस समय गुजरने की हरी झंडी मिल गयी थी। संभव है राजधानी एक्सप्रेस यदि समय से होती तो उक्त स्लीपर का सामान राजधानी एक्सप्रेस को करना पड़ता और हो सकता है बड़ा हादसा हो जाता।