{"_id":"603bdca78ebc3eda4d71a556","slug":"good-luck-plan-quorum-has-been-erected-in-many-places-even-after-months-no-wires-ballia-news-vns5773660109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौभाग्य योजना: कई जगह पोल खड़ा कर किया कोरम, महीनों बाद भी तार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौभाग्य योजना: कई जगह पोल खड़ा कर किया कोरम, महीनों बाद भी तार नहीं
विज्ञापन
बैरिया (बलिया)। सौभाग्य योजना के धन का दुरुपयोग जमकर किया गया है। कुछ गांवों में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया जा रहा है। कई गांवों में जैसे-तैसे विद्युत खंभे मिट्टी खोदकर खड़ा कर दिया गया है। न तो खंभे को ठीक से जाम किया गया है और न उस खंभे पर तार खींचा गया है। ठेकेदार बजाज कंपनी को दोषी बता रहा है और बजाज कंपनी के इंजीनियर ठेकेदार को दोषी बता रहे।
दो साल पहले वर्ष 2018-19 में दलपतपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत भागी बाबा के डेरा स्थित करीब 12 विद्युत खंभे खड़ा कर दिया गया है। खास बात यह है कि खंभे को जाम न करने की बात तो अलग है उस खंभे पर आज तक तार भी नहीं खींचा गया है। निवर्तमान ग्राम प्रधान अमरदेव यादव ने बताया कि उक्त विद्युतीकरण प्राथमिक विधायक दलपतपुर पूर्वी तक होना था। लेकिन विद्यालय को खंड विकास अधिकारी द्वारा गोद लेने के बाद विद्यालय का कायाकल्प तो हो गया लेकिन आज तक बिजली का कनेक्शन विद्यालय में नही दिया गया है।
गांव के संजय तिवारी, कन्हैया वर्मा, जवाहर यादव, पंचा यादव, विश्वनाथ यादव आदि ने बताया कि कई बार बिजली विभाग से शिकायत की गई लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बजाज वाले ही इस मामले में बताएंगे। जबकि बजाज के ठेकेदार कहते हैं कि बजाज से मेरा पेमेंट नहीं हुआ है जिससे कार्य ठप है। यही हाल नवकागांव का भी है, इस गांव के सड़क के किनारे करीब 25 विद्युत खंभे खड़ा कर बिना तार खींचे ही छोड़ दिया गया है। ग्राम पंचायत दुर्जनपुर में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया और विद्युतीकरण किया गया लेकिन आज तक किसी को उक्त खंभे से कनेक्शन नहीं दिया गया। आलम यह है कि खंभे से बंदर तार तोड़ चुके हैं और तार टूट कर जमीन पर गिरा हुआ है।
विज्ञापन
बजाज कंपनी के सीनियर इंजीनियर सद्दाम ने बताया कि ठेकेदार का भुगतान समय से हुआ है। सिर्फ एक गांव का काम अधूरा होने की वजह से नहीं किया गया है। मार्च तक सभी काम हरहाल में पूरा किया जाएगा। दुर्जनपुर में विद्युतीकरण का कायर कर बिजली विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है। कनेक्शन देने और मरम्मत करने का जिम्मा बिजली विभाग का है।