फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Good colleges were thrown out, tainted ones were made examination centers.

Ballia News: अच्छे कॉलेज हुए बाहर, दागी को बनाया गया परीक्षा केंद्र

Sat, 25 Nov 2023 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Good colleges were thrown out, tainted ones were made examination centers.
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत जिले में 186 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की गई है, जो पिछली बार से करीब 22 अधिक हैं। रोचक तथ्य है कि इस बार वर्ष 2023 की परीक्षा के सापेक्ष परीक्षार्थियों की संख्या में करीब 33 हजार कमी आई है। बावजूद इसके बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा करना किसी के गले नहीं उतर रहा है। हालांकि विभागीय अधिकारियों की मानें सब कुछ ऑनलाइन बोर्ड द्वारा तय किया गया है। और तो और करीब 15 ऐसे विद्यालयों को भी केंद्र बनाया गया है, जो पूर्व की परीक्षा में या तो डिबार है या फिर वहां नकल करते पकड़ा गया था।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2023-24 के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। जिले में इस बार 186 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसकी अनंतिम सूची बोर्ड ने बृहस्पतिवार को वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी हैं। साथ ही 27 तक आपत्तियां मांगी गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल 607 विद्यालय हैं, जिसमें 32 राजकीय, 92 सहायता प्राप्त और 483 वित्तविहीन स्कूल शामिल हैं। बोर्ड ने परीक्षा कराने के लिए 186 केंद्र प्रस्तावित किया है। उस पर 27 नवंबर तक आपत्तियां मांगी हैं। पिछले वर्ष 164 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वहीं, इस सत्र में कुल एक लाख 25 हजार 350 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 64155 तथा इंटरमीडिएट में 61195 छात्र-छात्राएं हैं। जबकि पिछले वर्ष 2022-23 में हाईस्कूल की परीक्षा में 77307 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 81715 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षार्थियों की संख्या पिछले सत्र की तुलना में करीब 33 हजार 715 विद्यार्थी कम है। पिछले वर्ष के सापेक्ष इस बार 22 केंद्र अधिक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए बोर्ड ने सभी केंद्रों का तहसील स्तर पर एसडीएम के नेतृत्व में गठित टीम ने भौतिक सत्यापन किया था, जिसके रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने जिले के 594 केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी थी।

000

ब्लैक लिस्टेड भी बने सेंटर
विभागीय अधिकारियों की मानें तो पिछली परीक्षा में जिन सेंटरों पर परीक्षा के दौरान नकल हुईं थी और उनके खिलाफ कार्रवाई हुईं थी परिषद ने जिओ लोकेशन के आधार पर उसे सेंटर बना दिया। जबकि जहां मानक अनुरुप परीक्षा कराई जाती है उन स्कूलों को बोर्ड ने इस बार सेंटर ही नहीं बनाया है।

000
बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई। इनमें जो दागी विद्यालय है उनकों काटा जाएगा और उनके स्थान पर अच्छे स्कूलों को शामिल किया जाएगा। साथ ही अगर केंद्र को लेकर किसी प्रधानाचार्य को कोई शिकायत है तो वह 27 नवंबर तक कार्यालय में आपत्ति कर सकता है।
-रमेश कुमार सिंह, डीआईओएस, बलिया।

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed