फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gond society burnt the effigy of the national president of Subhasp

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का गोंड समाज ने फूंका पुतला

Mon, 25 Oct 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Gond society burnt the effigy of the national president of Subhasp
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेताओं द्वारा गोंड समाज पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से आक्रोशित समाज के लोगों ने भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मूनजी गोंड के नेतृत्व में भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का बांसडीह कचहरी चौराहे पर पुतला फूंका।
विज्ञापन

भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि भासपा के नेताओं द्वारा गोंड समाज के पूर्वजों के बारे में मजाक उड़ाना तथा उन्हें अपमानित शब्दों से पुकारना उनकी कुंठित मानसिकता को दर्शाता है। कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के बाद इनकी मानसिकता और रवैया जैसा संघत वैसा असर पड़ता है। कहा कि भाजपा एसटी मोर्चा के कार्यकर्ता उनके इस घृणित मानसिकता से गोंड समाज के लोगों को घर घर जाकर अवगत कराएंगे। इस मौके पर मंटू गोंड, दयाशंकर गोंड, उमेश गोंड, अजय, राजकुमार, प्रदीप, अमित व सुरेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed