{"_id":"603fd0718ebc3ec4ac068214","slug":"golden-card-named-ayushman-card-ballia-news-vns5779158140","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डेन कार्ड का नाम हुआ आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डेन कार्ड का नाम हुआ आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत बनने वाले आयुष्मान गोल्डन कार्ड का नाम बदलकर अब आयुष्मान कार्ड कर दिया गया है। योजना के तहत लाभार्थी परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ब्लाक व नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर राज्य स्तर से प्राप्त डाटा के अनुरूप जिले में 10 से 24 मार्च तक आयुष्मान पखवाड़ा आयोजित किया जायेगा। इस पखवाड़े में योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके साथ ही पखवाड़े में उन लाभार्थी परिवारों को आच्छादित करने पर पूरा जोर दिया जाएगा जिनके परिवार के किसी भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले के सभी अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को इस संबंध में पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। इस पखवाड़े में कार्ड विहीन परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे। बताया कि गोल्डन कार्ड का नाम बदलकर आयुष्मान कार्ड कर दिया गया है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित परिवारों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार को पांच लाख रूपये तक नि:शुल्क उपचार कराने की सुविधा उपलब्ध है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी डॉ हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि अभियान के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा जनसामान्य को जागरूक करने के लिए अभियान के एक दिन पूर्व जानकारी दी जाएगी। इसके माध्यम से जनसामान्य को योजना के प्रति जागरूक करने एवं अधिकाधिक संख्या में योजना का लाभ लेने के लिए आयुष्मान पखवाड़ा के आयोजन से संबंधित जानकारी को मीडिया के सामने उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में समस्त कामन सर्विस सेंटर (जन सेवाकेंद्र) के माध्यम से लाभार्थियों का नि:शुल्क कार्ड बनेगा। बताया कि जिले में मौजूद ऐसे लाभार्थी परिवार जिनके आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हैं, इसकी भी जानकारी सूची में विस्तारपूर्वक उपलब्ध होगा। कैम्प से पूर्व विभाग में कार्यरत 2863 आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-शहर के लाभार्थी परिवारों में आयुष्मान कार्ड कैंप स्थल की जानकारी पर्ची के माध्यम से उपलब्ध करा दी जाएगी।
----------------------
13 निजी व 12 सरकारी अस्पताल हैं चयनित
बलिया। डॉ हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि जिले में 13 निजी चिकित्सालयों एवं 12 सरकारी चिकित्सालयों को आयुष्मान भारत योजना के तहत जोड़ा जा चुका है। इसके अलावा जिले के बाहर प्रदेश एवं देश में आयुष्मान योजना के अंतर्गत जुड़े हुए अस्पतालों में भी इस योजना का लाभ लिया जा सकता है। इसलिए सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड होना चाहिए। जिले के सभी पात्र व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान सघन अभियान चलाया जाएगा।
-------------------------
एक नजर जिले के आंकड़ों पर..
बलिया। अब तक जिले में 75230 लाभार्थी परिवारों में 183652 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने यह भी बताया कि अब तक जिले के 6784 लोगों को योजना का लाभ मिल चुका है।