फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gold ornaments of a woman travelling in an auto were stolen, complaint was given to the police

Ballia News: आटो सवार महिला के सोने के आभूषण चोरी, पुलिस को दी तहरीर

Sat, 26 Apr 2025 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gold ornaments of a woman travelling in an auto were stolen, complaint was given to the police
गड़वार। थाना क्षेत्र के चांदपुर चट्टी से गड़वार आते समय ऑटोरिक्शा सवार महिलाओं ने महाकरपुर निवारी कंचन देवी पत्नी धनन्जय गुप्ता के सोने के आभूषण गायब कर दिए। पीड़िता ने इसकी सूचना स्थानीय थाने में दी है।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के महाकरपुर निवासिनी कंचन देवी पत्नी धनंजय गुप्ता कस्बा स्थिति एक रेस्टोरेंट में काम करती हैं। शुक्रवार की सुबह चांदपुर चट्टी पर गड़वार जाने के लिए साधन तलाश रही थी। फेफना की तरफ से आ रहे ऑटोरिक्शा में तीन महिला एवं दो पुरुष सवार थे। उसमें सवार हो गईं। जैसे ही गड़वार हनुमान गढ़ी तिराहे से पहले पेट्रोल पंप पर ऑटोरिक्शा पहुंचा। एक महिला ऑटोरिक्शा से उतर गई और इधर-उधर घूमने लगी। कुछ ही देर बाद पीड़िता को ऑटोरिक्शा के बीच वाली सीट पर बैठाकर गड़वार की तरफ चल दिए। हनुमान गढ़ी मंदिर पर पीड़िता को उतार दिया। उसे चक्कर आने लगा और वह वहीं पर बैठ गई। किसी व्यक्ति से लिफ्ट लेकर रेस्टोरेंट पर पहुंची। उसका मंगलसूत्र, जिउतिया एवं कर्णफूल गायब था। पीड़िता ने गड़वार थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बर्तन साफ करने का झांसा देकर गहने उड़ाए : बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के चंदायर कला ग्राम में शुक्रवार को ठगों ने बर्तन साफ करने का झांसा देकर गहने उड़ा दिए। पीड़ित ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। दो युवक बाइक से चंदायर कला ग्राम में सुनील कन्नौजिया के घर पहंुचे। घर की महिला से खुद को एक कंपनी का कर्मचारी बताते हुए मुफ्त में बर्तन साफ कर उनका भरोसा दिया। ठगों ने महिला से गहनों को भी चमकाने की बात कही। ठगों की बातों में आकर महिला लाखों रुपये के आभूषण लेकर आई तथा बर्तन में रख दिया। बर्तन में हल्दी आदि डालकर गैस पर चढ़वा दिया। इस दौरान जैसे ही महिला का ध्यान हटा, दोनों युवक गहने लेकर भाग गए। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed