फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Going home barefoot, blisters in feet

मजदूर है इसलिए मजबूर है..

Fri, 22 May 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Going home barefoot, blisters in feet
बैरिया। हाथों में सामान, सिर पर गठरी लिए पैदल घर जा रहे मजदूर बेहाल हैं। एनएच 31 पर आए दिन मजदूर पैदल जाते नजर आ रहे हैं। कई मजदूरों के पैर न तो चप्पल है और न ही वदन ढंकने के लिए पूरे कपड़े हैं। पैदल चलते-चलते पैरों में फफोले पड़ गए हैं । ये मजदूर द्वाबा क्षेत्र के अलावा बिहार, झाड़खंड के हैं, जो लॉकडाउन में मुंबई, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में फंसे हुए थे। जब इनके पास खाने पीने को कुछ नहीं बचा, रोजगार भी छिन गया। तब ये लोग गैर प्रांतों से बिना किसी की परवाह किए पैदलही चल पड़े।
विज्ञापन

दिल्ली में पानीपूरी बेचने वाले बिहार के हाजीपुर निवासी अरविंद बिंद की साथ पैदल चल रही उसकी पत्नी आशा बिंद गर्भवती है। पैदल चलते-चलते दोनों पांडेयपुर पहुंचे थे। तब तक इनके पैरों में छाले और सूजन ने इनका रास्ता रोकने की भरसक कोशिश की। गर्भवती महिला का चलना मुश्किल हो गया था। सड़क के किनारे आराम करने के लिए दोनों बैठ गए और कुछ खाने-पीने के लिए दुकान की तलाश करने लगे। इसी बीच अमर उजाला की नजर इस परिवार पर पड़ी, जब इन्हें बिस्किट खरीदवाया गया। अरविंद ने बताया कि घर में छोटा सा खाट, बर्तन जो भी था महज 4500 रुपये में बेचकर किसी तरह पैदल निकला है। रास्ते मे कोई ट्रक वाले से सहारा मिलता गया। लेकिन इसके बदले ट्रक वाले मनमाने किराए वसूले। गर्भवती महिला की स्थिति देख एक निजी चिकित्सक से सलाह लेने के बाद कुछ दवा खरीद कर गर्भवती महिला को खिलाने के बाद एक ई रिक्शा से मांझी बार्डर तक भेजवाया गया। दिल्ली के नजबगढ़, द्वारिका, पालम इलाके में हाजीपुर के दर्जनभर लोग रहकर पानीपूरी का काम करते थे। लॉक डाउन के बाद यह लोग उसके खत्म होने का इंतजार करते रहे। जब इनके पास खाने पीने के भी पैसे खत्म हो गए तो यह कुछ व्यवस्था न होता देख अपने घर बिहार के हाजीपुर की ओर पैदल ही चल दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed