फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   God is pleased not by wealth or outward displays, but by faith and devotion: Jaya Kishori

ईश्वर संपत्ति या बाहरी दिखावे से नहीं, श्रद्धा और समर्पण से प्रसन्न होते हैं : जया किशोरी

Fri, 30 Oct 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
God is pleased not by wealth or outward displays, but by faith and devotion: Jaya Kishori
बांसडीहरोड क्षेत्र के छोड़हर गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचन करती जया ​किशोरी।
बांसडीह रोड। क्षेत्र के छोड़हर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं आध्यात्मिक महोत्सव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कथा वाचिका जया किशोरी के प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

बारिश के बावजूद लोगों की आस्था और उत्साह में कमी नहीं आई। उनके मधुर भजनों पर महिलाएं और अन्य श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। पूरे पंडाल में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा। कथा के दौरान जया किशोरी ने भक्ति, समर्पण और निर्मल मन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईश्वर व्यक्ति की संपत्ति या बाहरी दिखावे से नहीं, बल्कि उसकी श्रद्धा, भावना और समर्पण से प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन

भगवान के प्रति सच्चा प्रेम और मन की पवित्रता ही भक्ति का वास्तविक आधार है। उन्होंने कहा कि आज का मनुष्य भौतिक सुख-सुविधाओं और बाहरी दिखावे में उलझा हुआ है, जबकि ईश्वर की प्राप्ति के लिए सच्चे मन और पवित्र भाव की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सच्चे हृदय से किया गया ईश्वर का स्मरण कठिन परिस्थितियों में भी शक्ति और संबल प्रदान करता है। जीवन में कितनी भी परेशानियां आएं, विश्वास और सकारात्मक सोच बनाए रखने से उनका सामना करने की शक्ति मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भक्ति के साथ अच्छे कर्मों को भी जीवन में महत्व देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed