फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   give direction of took bribe from paticent

मरीजों से हो रही वसूली की जांच का निर्देश

Mon, 08 Jun 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
give direction of took bribe from paticent
सीडीओ के बालाजी बांसडीह ब्लाक परिसर में रविवार को मनरेगा की बैठक में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान आदर्श नगर पंचायत बांसडीह के अध्यक्ष सुनील कुमार बब्लू की शिकायत पर सीडीओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका के साथ ही उपकरण और दवाओं को देखा। साथ ही लोगों द्वारा प्रसव के दौरान कर्मचारियों पर लगाए गए धन उगाही के आरोप की जांच का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन


रविवार को बांसडही ब्लाक का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ के बालाजी से नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बब्लू ने सीएचसी बांसडीह पर फैली अव्यवस्था की शिकायत की। उनके शिकायत पर अचानक सीएचसी बांसडीह पहुंच कर्मचारियों से उपस्थिति पंजिका मांगी। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि सीडीओ साहब आए थे और वही ले गए हैं। इस पर सीडीओ नाराज हो गए और कहा कि मैं पहली बार इस सीएचसी पर आया हूं फिर उपस्थिति पंजिका कहां से लेकर चला गया। नाराज सीडीओ  ने कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई।
विज्ञापन


काफी पूछताछ के बाद पता चला कि शनिवार को निरीक्षण पर आए एसडीएम अनुज कुमार सिंह उपस्थिति पंजिका ले गए हैं। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में दवाओं और उपकरण का निरीक्षण किया। वहां उपस्थित लोगों ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी प्रत्येक शुक्रवार को पटना चले जाते हैं और कोई चिकित्सक अपात कालीन सेवा के लिए भी नहीं रहता है। इसके साथ ही  महिला आयुष चिकित्सक संगीता राय पर अस्पताल परिसर में कम बैठने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वो अस्पताल कार्यालय से ज्यादा अपने निजी प्राइवेट नर्सिंग होम में ज्यादा बैठती है। साथ ही लोगों ने सीएचसी के कर्मचारियों पर प्रसव के दौरान धनउगाही की शिकायत की। कहा कि प्रसव के लिए पहले 100 रूपये का रजिस्ट्रेशन कराया जाता है। उसके बाद एएनएम द्वारा धन उगाही किया जाता है। इस पर सीडीओ ने संबधित अधिकारी को मामले की जांच कराकर  कार्रवाई कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed