फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Girls going through dirty water in temple of education trouble in GGIC campus foul smell and risk of infection

UP: शिक्षा के मंदिर में गंदे पानी से होकर जा रही छात्राएं, GGIC परिसर में परेशानी; बदबू और संक्रमण का खतरा

Wed, 13 Aug 2025 04:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 13 Aug 2025 04:48 PM IST
सार

कॉलेज परिसर में सीवर का गंगा पानी भर जाने से शिक्षिकाओं और छात्राओं को परेशानी हो रही है। संक्रमण और बीमारी का भी खतरा बना हुआ है। कक्षाओं में पानी घुस जाने से पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही है।

विज्ञापन
Girls going through dirty water in temple of education trouble in GGIC campus foul smell and risk of infection
गंदे पानी से होकर कॉलेज जातीं बालिकाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के चितबड़ागांव नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार के मालवीय नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। गंदे नाली के लगातार रिसाव और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण विद्यालय परिसर में गंदा पानी में पसरा हैं, जिससे विद्यालय में पंजीकृत करीब 300 छात्राओं और करीब आठ शिक्षकों को रोजाना गंदे पानी के बीच होकर गुजरना पड़ता है।

विज्ञापन


यह विद्यालय कस्बे के गरीब, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों की बेटियों के लिए शिक्षा का सबसे बड़ा सहारा है, लेकिन मौजूदा हालात में विद्यालय पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है। बरसात के मौसम में समस्या विकराल हो जाती है, पानी में काई जमने से फिसलने और चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाती है।

विज्ञापन

बढ़ रही परेशानी

Girls going through dirty water in temple of education trouble in GGIC campus foul smell and risk of infection
महिलाओं को भी हो रही समस्या। - फोटो : अमर उजाला

बेटियों की पढ़ाई संकट विद्यालय की प्राध्यापिका आराधना गुप्ता ने बताया कि नाली के रिसाव की शिकायत नगर पंचायत को लिखित रूप से कई बार दी गई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बरसात में पानी इतना भर जाता है कि कई बार कक्षाओं तक पानी घुस जाता है और पढ़ाई ठप हो जाती है।

छात्राओं ने कहा कि वे रोज़ाना अपने कपड़े गंदे करके घर लौटती हैं। कई को पैरों में खुजली और संक्रमण की समस्या भी हो रही है। वहीं, अभिभावक कृपा शंकर ने नाराज़गी जताते हुए कहा, हम अपनी बेटियों को पढ़ने भेजते हैं, लेकिन उन्हें रोज गंदे पानी में चलना पड़ता है।

नगर पंचायत के जिम्मेदारों की लापरवाही शर्मनाक है। अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो हम सड़क पर उतरेंगे। गंदगी और जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। वहीं, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्या ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। अब जानकारी हुई है तो जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed