फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Girls dominated even in tenth

दसवीं में भी कायम रहा लड़कियों ने दबदबा

Tue, 03 Aug 2021 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Girls dominated even in tenth
रेवती स्थित मनस्थली स्कूल में सीबीएसई 10 वीं का परीक्षाफल घोषित होने के बाद अव्वल छात्र-छात्राओं ? - फोटो : BALLIA
बलिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं का परीक्षाफल घोषित कर दिया। इसमें जिले के करीब 98 फीसदी छात्रों ने सफलता पाई है। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने परिणाम घोषित होने और सफलता मिलने पर जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी। नौनिहालों की सफलता से अभिभावकों में भी हर्ष का माहौल रहा। वहीं, रिजल्ट में कम नंबर मिलने से आक्रोशित सेंट थामस स्कूल के 10वीं के छात्रों ने जिला अस्पताल जाने वाली सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बिना परीक्षा कराए घोषित किए गए रिजल्ट में जिले की लड़कियों ने अपना दबदबा कायम रखा और लड़कों को पछाड़ते हुए अपनी काबिलियत साबित की। जिले में इस बार करीब 6200 विद्यार्थी 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। इनमें 2700 छात्राएं और 3500 छात्र पंजीकृत थे। करीब 96 फीसदी छात्राओं ने सफलता हासिल की। इसके सापेक्ष 94 प्रतिशत लड़के परीक्षा में सफल हो सकें। सीबीएसई बोर्ड के जिला समन्वयक डॉ.पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना के कारण बोर्ड ने इस बार परीक्षा नहीं कराया था और स्कूलों द्वारा बच्चों को दिए गए अंकों के आधार पर औसत मार्किंग के द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया है। बताया कि सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध जिले के कुछ स्कूलों का परीक्षा परिणाम तकनीकी कारणों से बोर्ड द्वारा घोषित नहीं किया गया है। इन विद्यालयों को परिणाम अगले माह में आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed