फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Girls' bets shown in kabaddi

बालिकाओं ने कबड्डी में दिखाया दांव

Fri, 17 Nov 2017 10:45 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 17 Nov 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Girls' bets shown in kabaddi
रामलीला मैदान में परिषदीय विद्यालयों के कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती बालिकाएं। - फोटो : ballia
रामलीला मैदान में शुक्रवार को परिषदीय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की बालिकाओं ने कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभ्‍ाा का परिचय दिया। बालिकाओं का हुनर देख हर कोई दंग रह गया।  जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज करते हुए सीडीओ संतोष कुमार ने कहा कि गंवई परिवेश में पले-बढ़े इन होनहारों की उपस्थिति अलग ही आभास करा रही है। ऐसे कार्यक्रमों से न सिर्फ इन प्रतिभागियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, बल्कि इनके अंदर टीम भावना भी जागृत होगी। बीएसए संतोष कुमार राय ने कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी संभव होता है, जो सामूहिक प्रयास को बल प्रदान करता है। समाज में सामूहिक प्रयास से ही आमूल-चूल परिवर्तन संभव है। बेसिक शिक्षा विभाग का यह आयोजन नि:संदेह अपने आप में अद्वितीय है।
विज्ञापन


बीईओ एके राय, एसएन त्रिपाठी, अनिल कुमार, ओपी द्विवेदी, धर्मेंद्र कुमार, मोतीचंद्र चौरसिया, हेमंत मिश्र, सुनील पटेल, राकेश सिंह, यशवंत सिंह, शिक्षक नेता जितेन्द्र सिंह, घनश्याम चौबे, अरूण सिंह, डीसी सत्येन्द्र राय, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन जिला व्यायाम शिक्षक विनोद सिंह व आभार ज्ञापित जिला क्रीड़ा प्रभारी बीईओ सुभाष गुप्त ने किया। प्रतियोगिता में परिषदीय (बालिका) खो-खो में हनुमानगंज ने पंदह को शिकस्त दिया, जबकि कस्तूरबा कबड्डी में रेवती विजेता बना। कबड्डी का उपविजेता चिलकहर बना। चंद्रभानु सिंह, भोला प्रसाद, पंकज द्विवेदी, मो. वसीम, अमृत सिंह, दिलीप, अमित चेला, राजेश दूबे, निर्भय नारायण सिंह, जय सिंह, अरुणेंद्र सिंह, अजीत सिंह, मंजीत, अमरजीत यादव, देवकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed