फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Girlfriend consumed poison after reaching her boyfriend's house, admitted to hospital

Ballia News: प्रेमी के घर पहुंचकर प्रेमिका ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

Mon, 12 May 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend consumed poison after reaching her boyfriend's house, admitted to hospital
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर रात प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खा कर जान देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर प्रेमिका ने ऐसा कदम उठाया है। हालत बिगड़ने पर प्रेमी उसे लेकर निजी अस्पताल पर पहुंचा। यहां हालत और गंभीर होने पर उसे मऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय युवक की बस्ती जनपद की रहने वाली युवती से सोशल साइट के जरिये पहले दोस्ती हुई। बताया जा रहा है कि बस्ती से कई बार युवती अपने प्रेमी के घर आ चुकी है। शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी ने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर शुक्रवार को प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहंुची। शादी करने का दबाव बनाया। प्रेमी ने शादी से इन्कार किया तो उसने थाने में प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पकड़ी पुलिस ने प्रेमी को थाने पर बैठा लिया। बाद में समझा-बुझाकर थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन

शनिवार की रात में प्रेमिका फिर प्रेमी के घर पहंुची और शादी के लिए दबाव बनाया। अनबन होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। प्रेमी हालत बिगड़ने पर प्रेमिका को लेकर किसी निजी अस्पताल पर पहुंचा। यहां हालत और गंभीर होने पर उसे मऊ के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पकड़ी लालमणि सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में है। लड़के और लड़की दोनों के प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो दोनों में अनबन हो गई। इस पर लड़की ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। अब इलाज के बाद लड़की की हालत ठीक है। लड़की के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed