{"_id":"67aa38cbbfd1632d2e01602e","slug":"girl-who-ran-away-from-home-after-marriage-breakdown-found-ballia-news-c-190-1-bal1001-133193-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शादी टूटने के बाद घर से भागी युवती मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शादी टूटने के बाद घर से भागी युवती मिली
विज्ञापन
बैरिया। कथित रूप से बिजली विभाग के कर्मचारी से शादी टूटने के बाद नौ माह पहले घर से भागी युवती रविवार की देर शाम सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से बैरिया पुलिस को मिली है। युवती की शादी रेवती में तय हुई थी। दूल्हे के परिवार ने उसे बिजली विभाग का कर्मचारी बताया था। जब युवती के पिता को पता चला कि लड़का बेरोजगार है तो शादी टूट गई। इसके बाद युवती एक अन्य युवक के साथ भाग गई।
नौ माह से युवती का पता लगाने के लिए बैरिया पुलिस परेशान थी। उसका सुराग उस समय मिला जब उसके प्रेमी ने वाराणसी के कोचिंग सेंटर में दाखिले के लिए चरित्र प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। निरीक्षक सुशील कुमार दुबे ने साइबर कैफे संचालक की मदद से युवती की तलाश की। युवती प्रेमी के साथ वाराणसी जाने के लिए सुरेमनपुर स्टेशन पहुंची। वहां उसे पकड़ लिया गया। हालांकि प्रेमी भागने में सफल रहा। इस बाबत निरीक्षक सुशील कुमार दुबे ने बताया कि प्रेमी युवक का नाम प्रकाश में आ गया है, लेकिन युवती बालिग है। उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर युवती ने स्वेच्छा से युवक के साथ जाने की बात कही तो कार्रवाई नहीं होगी। जबरदस्ती का मामला सामने आने पर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। फिलहाल युवती को महिला पुलिस के निगरानी में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।