{"_id":"67bcc59dc2e2b4046609aa6e","slug":"girl-student-hit-by-tractor-dies-angry-people-blocked-the-road-ballia-news-c-190-1-bal1001-134276-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ट्रैक्टर की चपेट में आई छात्रा, मौत गुस्साए लोगाें ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ट्रैक्टर की चपेट में आई छात्रा, मौत गुस्साए लोगाें ने किया चक्काजाम
विज्ञापन
फेफना। फेफना थाना क्षेत्र के मटिही गांव के समीप सोमवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से छठी की छात्रा संजना भारती (14) पुत्री राजेंद्र भारती निवासी मटिही की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। घटनास्थल पर शव रख हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीओ सदर मो. उस्मान, एएसपी कृपा शंकर ने स्थानीय लोगों को समझाया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। एक घंटे बाद लोग शांत हुए।
मटीही निवासी संजना भारती पुत्री राजेंद्र राम साइकिल से सहदेश ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने जा रही थी। इस दौरान ईंट लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली वहां से गुजर रही थी। इसकी चपेट में आने से छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक की लापरवाही और प्रशासन की निष्क्रियता पर गुस्सा जताने लगे। भीड़ धीरे-धीरे उग्र हो गई और वहां हंगामा करने लगी। सूचना मिलते ही फेफना थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
भीड़ को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन गुस्सा शांत नहीं हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चितबड़ागांव थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह भी पहुंचे। साथ में रसड़ा, गड़वार और नरही थाना पुलिस को भी बुलाया गया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर मोहम्मद उस्मान, एएसपी कृपाशंकर ने स्थानीय लोगों को समझाया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।