{"_id":"601eda568ebc3e4b604283c9","slug":"girl-student-dies-after-being-hit-by-truck-villagers-jammed-ballia-news-vns573234058","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
रसड़ा क्षेत्र के कासिमाबाद मार्ग स्थित सिलहटा गांव के समीप ट्रक की जद में आने हुए छात्रा की मौत क?
- फोटो : BALLIA
रसड़ा। कासिमाबाद मार्ग स्थित सिलहटा गांव के समीप शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने छात्रा का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस बीच ट्रक चालक फरार हो गया। कोतवाल व एसडीएम मोतीलाल यादव के साथ ही आसपास के थानों की फोर्स पहुंच गई। उप जिलाधिकारी के आश्वासन पर डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने ट्रक को थाने भेजवा दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर कुसुम गांव निवासी बब्बन यादव की पुत्री अर्चना यादव (16) सिलहटा गांव स्थित किसान इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। वह सिलहटा गांव के समीप पहुंची थी तभी एक बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह असंतुलित होकर साइकिल समेत सड़क पर गिर गई, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने तथा आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर कासिमाबाद मार्ग को करीब डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी केपी सिंह एवं कोतवाल सौरभ कुमार राय समेत के अलावा आसपास के थानों की फोर्स पहुंच गई। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
---------------------
पढ़ने में होनहार थी अर्चना
रसड़ा। मुहम्मदपुर कुसुम निवासी बब्बन यादव प्राइवेट स्कूल में अध्यापक हैं। उनके तीन बच्चों में अर्चना (16) बड़ी थी। दूसरे नंबर पर नेहा व भाई विवेक यादव है। पढ़ने में काफी होनहार अर्चना एक दिन भी विद्यालय नहीं छोड़ती थी। उसकी छोटी बहन नेहा भी इसी विद्यालय में ही पढ़ती है। प्रतिदिन दोनों साथ में ही पढ़ने आती थी। संयोग ही था कि नेहा आज उसके साथ पढ़ने नहीं आई। हादसे के बाद विद्यालय परिवार व छात्रों में शोक छा गया।
विज्ञापन
--------------------
बिटिया की मौत से घर में कोहराम
रसड़ा। हादसे की जानकारी मिलते ही पास के गांव मुहम्मदपुर कुसुम में अर्चना के घर कोहराम मच गया और पूरे गांव में गम का माहौल छा गया। रोते बिलखते परिवार संग पहुंची उसकी मां रमिता व पिता बब्बन बेटी के शव को देख दहाड़ मारकर रोने लगे। उनके रुदन क्रंदन से सभी की आंखें नम हो जा रही थीं। छात्रा की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त कर विद्यालय बंद कर दिया गया। विद्यालय के प्रबंधक ने छात्रा के परिजनों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।