Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   girl left house due to mother angry hear dead body found under Janeshwar Mishra Setu in ballia

Ballia: मां ने डांटा तो घर छोड़कर चली गई युवती, दो दिन बाद जनेश्वर सेतु के नीचे मिला शव

Thu, 29 Jun 2023 07:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Jun 2023 07:58 PM IST
सार

बलिया के दुबहर स्थित जनेश्वर सेतु के नीचे बुधवार शाम मिले युवती के शव की शिनाख्त पायल पटेल निवासी काशीपुर के रूप में हुई। दो दिन पहले मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकली थी।

विज्ञापन
girl left house due to mother angry hear dead body found under Janeshwar Mishra Setu in ballia
जनेश्वर मिश्र सेतु पर खड़े लोग - फोटो : फाइल

विस्तार

बलिया के दुबहर स्थित जनेश्वर सेतु के नीचे बुधवार शाम मिले युवती के शव की शिनाख्त पायल पटेल निवासी काशीपुर के रूप में हुई। दो दिन पहले मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकली थी। पुलिस की सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शव को देखते ही रोने-बिलखने लगे।

विज्ञापन


सतनी सराय चौकी प्रभारी राजीव राय ने बताया कि मंगलवार सुबह मां की डांट से क्षुब्ध होकर पायल घर से निकली थी। परिजनों ने शाम को इसकी सूचना दी थी। फोटो लेकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर खोजबीन की गई थी। घर के आसपास लगे सीसी कैमरे को खंगालने पर बयासी की तरफ जाती दिखाई दी।
विज्ञापन


हमलोग खोजबीन कर ही रहे थे की दुबहर थाना से जनेश्वर मिश्र सेतु के पास युवती का शव मिलने की सूचना मिली। हुलिया देखने के बाद परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया। पिता संजय पटेल ने बताया कि बेटी पढ़ने में तेज थी। वह कंप्यूटर की क्लास कर रही थी। छोटे बच्चों को कोचिंग भी पढ़ा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गाजीपुर में दोहरा हत्याकांड; मंगल गीत की जगह गूंजने लगा मातमी चीत्कार, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Trending Videos

बरात जा रहे युवक की हादसे में मौत

हल्दी थाना क्षेत्र के बसुधरपाह गांव निवासी उपेंद्र पांडेय (35) पुत्र रामजी पांडेय और अरुण कुमार पांडेय (26) पुत्र बलिराम पांडेय भी एक बरात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रात करीब नौ बजे दोनों बाइक से जैसे ही भरसौता स्थित पेट्रोल पंप से आगे बढ़े, सामने से आ रहे ट्रक की तेज लाइट की वजह बाइक सवार पास में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। उपेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो बेटे 8 वर्ष व पांच वर्ष के हैं। पत्नी रेखा समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

हादसे में मिट्टी लाद रहे श्रमिक की मौत

गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी निवासी महेश राजभर (30) प्रत्येक दिन की तरह गुरुवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मिट्टी लादने गया था। ट्रॉली पर मिट्टी लादने के दौरान वह मिट्टी के टीले व ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed