फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Girl killed by strangulation in Kanshiram residence

कांशीराम आवास में युवती की गला रेतकर हत्या

Fri, 26 Mar 2021 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Girl killed by strangulation in Kanshiram residence
बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज के समीप स्थित कांशीराम आवास के अंदर एक घर में घुसकर शुक्रवार की दोपहर में युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा के साथ ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं एसपी ने मामले के खुलासा के लिए टीम गठित कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

कस्बा के वार्ड नंबर एक निवासी तुलसी राम को कांशीराम आवास परिसर में आवास आवंटित है। जहां पर वह अपने परिवार के साथ रहता है। तुलसी राम की तीन पुत्रियां व दो पुत्र हैं। जिनमें बड़ी दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। राधिका सबसे छोटी पुत्री है। वहीं दोनों भाई दिल्ली में किसी कंपनी में काम करते हैं। घर पर राधिका अपने माता-पिता के साथ रहती थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को तुलसी व उसकी पत्नी देवंती काम करने गई थी। जिससे राधिका उर्फ निक्की (19) अकेली थी। इसी बीच हत्यारे मौका देख कमरे में घुस गए और उसके हाथों को उसके ही दुपट्टे से पीछे के तरफ बांधकर निर्मम तरीके से गला रेत कर हत्या कर दी। जब राधिका की मां काम कर दोपहर को घर लौटी तो घर का दृश्य देख जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। शोरगुल सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी दीपचंद्र मौके पर पहुंच गए और पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ताडा भी दलबल के साथ घटना स्थल पहुंच गए और हत्या के विभिन्न पहलुओं पर जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश अपने मातहतों को दिया।

सात मई को होनी थी मृतका की शादी
बांसडीह। कांशीराम आवास में इस क्रूर हत्या से हर कोई अचंभित था। मृतका की बड़ी मां लक्ष्मीना देवी ने बताया कि बेटी की शादी सात मई 2021 को होनी थी। सभी खुशी-खुशी तैयारी में लगे थे। तभी किसी दुश्मन ने इस घटना को अंजाम दे दिया। मृतका के पिता तुलसी राम ने बताया कि मैं सुबह ही काम करने के लिए बलिया चला गया था, जहां मुझे दोपहर में फोन आया कि आप जल्दी घर आ जाइये, आपकी बेटी को किसी ने मार दिया है। यह खबर सुनते ही मैं भागा-भागा आया। कहा कि मेरा किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतका की मां का रो-रोकर बुराहाल है। दिन दहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में दहशत है। सवाल यह उठता है कि आखिर युवती की हत्या क्यों व किसने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed