{"_id":"66984bd1620db3aa0e0c32f4","slug":"girl-fell-into-river-while-taking-selfie-swept-away-in-strong-current-ballia-news-c-190-1-ana1001-119312-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सेल्फी लेने के दौरान नदी में गिरी युवती, तेज धारा में बह गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सेल्फी लेने के दौरान नदी में गिरी युवती, तेज धारा में बह गई
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बलिया-छपरा रेलखंड पर बुधवार को मांझी के समीप रेल पुल पर सहेली संग सेल्फी लेने के दौरान एक युवती का पैर फिसल गया। वह सरयू नदी में गिर गई। नदी की तेज धारा में वह बह गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों व पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला।
मांझी थाना क्षेत्र के छोटकी माड़ीपुर निवासी रमाशंकर सिंह की पुत्री रागिनी कुमारी 17 वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई थी। वह तीन भाई व तीन बहनों में सबसे छोटी थी। परिजनों को बिना बताए अपने सहेली संग रेल पुल पर सेल्फी ले रही थी। नदी में बाढ़ आने के कारण बहाव तेज है। पुल से 50 फीट नीचे नदी के तेज बहाव में वह बह गई। सहेली को नदी में गिरता देख साथ आई युवती चिल्लाते हुए घर पहंुची। घटना की जानकारी दी।
सूचना पर रामघाट पहुंचे मांझी के सीओ अभिषेक रंजन के निर्देश पर नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा सिंह पहलवान की देखरेख में नाव से खोजबीन शुरू की गई। देर शाम तक काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।