फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Girl dies due to school vehicle collision, jammed

स्कूल वाहन की टक्कर से बालिका की मौत, जाम लगाया

Tue, 05 Jul 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Girl dies due to school vehicle collision, jammed
गड़वार-रतसर मार्ग स्थित गोविंदपुर गांव के समीप बस की जद में आने से हुई बालिका की मौत पर रोती-बिलखत? - फोटो : BALLIA
गड़वार। स्थानीय थाना क्षेत्र के गड़वार-रतसर मार्ग पर गोविंदपुर गांव में स्कूल वाहन के धक्के से पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गड़वार-रतसर मुख्य मार्ग पर गोविंदपुर गांव के समीप शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ सिटी और तहसीलदार ने मुआवजे का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

बभनौली गांव के गोविंदपुर मौजा निवासी छोटू बिंद की पांच वर्षीया पुत्री अनुष्का मंगलवार को दोपहर में अपने घर से किसी कार्य के लिए दुकान पर जा रही थी। गड़वार की तरफ से जा रहे स्कूली वाहन ने धक्का मार दिया। इससे अनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन फानन में परिजनों ने घायल अनुष्का को गड़वार स्थित हॉस्पिटल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल अनुष्का को मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने घटनास्थल पर शव रखकर जाम लगा दिया। स्कूल वाहन और चालक को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेकर थाने चली गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय ने जाम लगा रहे ग्रामीणों से वार्ता कर जाम समाप्त करने का आह्वान किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। जाम लगने की सूचना पर पहुंची सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी, सदर तहसील दार संजय सिंह ने ग्रामीणों से वार्ता कर मृत बालिका के परिजनों को उचित सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed