फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Girl dies due to poisonous animal bite

Ballia News: जहरीले जंतु के काटने से बालिका की मौत

Tue, 15 Apr 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Girl dies due to poisonous animal bite
सिकंदरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बिच्छी बोझ निवासी आठ वर्षीय तनु की मौत रविवार की शाम जहरीले जंतु के काटने से हो गई। सूचना पाकर मृतक के घर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। बिच्छी बोझ गांव निवासी जयप्रकाश राम की 8 वर्षीय पुत्री तनु रविवार को शाम पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ अपने मकान के बगल में खेल रही थी। उसी दौरान झाड़ी में छिपे किसी जहरीले जंतु ने उसके पैर में काट लिया। कुछ देर बाद तनु की तबीयत खराब होने पर परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन घर न ले जाकर बलिया के ही बांसडीह स्थित अमवा के सती माई के स्थान पर लेकर चले गए। वहां भी तनु को मृत बताया गया। तनु के पिता जयप्रकाश राम राज मिस्त्री का कार्य करते हैं। उनकी तीन पुत्री व एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed