{"_id":"675f27ed785954266c05ddc4","slug":"girl-dies-after-being-crushed-by-pickup-people-create-traffic-jam-ballia-news-c-190-1-bal1001-128861-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पिकअप से कुचलकर बच्ची की मौत, लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पिकअप से कुचलकर बच्ची की मौत, लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
नरहीं। बिलरिया गांव के सामने एनएच-31 पर रविवार की शाम को पिकअप वाहन ने बालिका को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बच्ची का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सदर के आश्वासन के बाद जाम ख़त्म हुआ, लेकिन जाम समाप्त होने में भी आधा घंटा लग गया।
रविवार शाम पांच बजे बिलरिया गांव निवासी जहांगीर अंसारी की आठ वर्षीय बेटी रूजमा चौरा मार्ग से जैसे ही एनएच-31 पर आई, भरौली की तरफ से आ रही पिकअप ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। बच्ची का शव वाहन में फंस गया, कुछ दूर तक घसीटता चला गया। इसके बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने वाहन का नंबर नोट कर लिया, इसके बाद भी पुलिस गाड़ी को नहीं पकड़ पाई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर ही शव रखकर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना पर सीओ सदर श्यामकांत मौके पर पहुंचे। आश्वासन दिया कि एक हफ्ते के अंदर परिवार को आर्थिक मदद और वाहन के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। डेढ़ घंटे तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहा।