{"_id":"577e8a4d4f1c1b446c7fa841","slug":"ghaghra-laal-nishan-se-ek-meter-door","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा लाल निशान से एक मीटर दूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा लाल निशान से एक मीटर दूर
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर के तटवर्ती इलाके में बने मकान को लीलने आतूर गंगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती वाशिंदे बाढ़ की आशंका को लेकर सहमे हुए हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार को अपराह्न जलस्तर 63.015 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान से महज एक मीटर कम है। जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहने से बाढ़ की संभावना जताई जा रही है।
केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि एक से दो सेमी प्रति घंटे की दर से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन बाढ़ की संभावना अभी कम है। फिर भी जलस्तर में लगातार वृद्धि होती रही तो बाढ़ का पानी खतरे के निशान को पार कर जाएगा। एसडीएम राधेश्याम पाठक ने बताया कि तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां स्थापित कर कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई हैं। साथ ही बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।