{"_id":"692214cd00522cd54c02a1c2","slug":"garbage-not-collected-from-25-wards-upset-people-set-garbage-on-fire-ballia-news-c-190-1-bal1002-152579-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 25 वार्ड से नहीं उठा कूड़ा, परेशान लोगों ने कूड़े में लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 25 वार्ड से नहीं उठा कूड़ा, परेशान लोगों ने कूड़े में लगा दी आग
विज्ञापन
नगर के शहीद पार्क चौक में जलाया गया कूड़ा तथा निकलती आग की लपटे।संवाद
बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया के कर्मचारियों का धरना छठवें दिन शनिवार को भी जारी रहा। इससे शहर के 25 वार्ड में कूड़ों का अंबार लग गया। सफाई नहीं होने से परेशान होकर रामलीला मैदान, स्टेशन रोड, एससी काॅलेज चौराहा, गुदरी बाजार, चौक सहित 10-12 जगहों पर लोगों कूड़े में आग लगा दी।
सफाई नहीं होने से प्रमुख कूड़ा स्थल-मिड्ढी, सिविल लाइन, आनंद नगर मोड, जगदीशपुर, बिशुनीपुर, मालगोदाम, जापलिनगंज, कुंवर सिंह चौराहा, सदर अस्पताल, बनकटा, गुलाब देवी स्कूल आदि जगहों पर कूड़े का अंबार लगा है।
इधर शनिवार को प्रशासन ने नपा कर्मियों की समस्या को दूर करने के बजाय सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पदयात्रा को देखते हुए नगर पंचायत रतसर कला, सिकंदरपुर व नगरा के साथ हनुमानगंज व दुबहड़ के सफाई कर्मियों को बुलाकर स्टेडियम से लेकर पदयात्रा मार्ग पर सफाई करवाई। वहीं, शहर के अन्य स्थलों पर कूड़ों का अंबार लगा रहा। बिशुनीपुर व मालगोदाम पर सड़क किनारे ही कूड़े का ढेर लगा रहा। सिविल लाइन के पास के कूड़ों को उठाया गया।
विज्ञापन
उधर, नगर पालिका कर्मचारी व सफाईकर्मी अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। कार्यालय में तालाबंदी कर नारेबाजी करते रहे। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई है। शहर के अधिकांश चौक-चौराहों पर कचरा पटा हुआ है। कचरा से फैल रहे प्रदूषण से शहर का पर्यावरण दूषित हो रहा है। इसका खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। बिशुनीपुर रोड, ‘रामपुर उदयभान, मालगोदाम रोड, जगदीशपुर, शहीद पार्क चौक, विजय सिनेमा रोड, जापलिनगंज चौराहों के साथ ही गली व मोहल्ले में गंदगी की बदबू से लोग परेशान हैं।
कंपनी को ईओ ने लिखा पत्र, दी चेतावनी : नगर की सफाई व्यवस्था की सुचारू करने के लिए कूड़ा उठान का ठेका लेने वाली कंपनी को नगर पालिका परिषद के ईओ सुभाष कुमार ने पत्र लिखा है। ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
चेतावनी दी है कि सफाई व्यवस्था सुनिश्चित न करने पर निविदा का भंग की जा सकती है। नगर पालिका परिषद की तरफ से नगर की सफाई व कूड़ा उठान के लिए कंपनी को हर महीने 39 लाख रुपये दिए जाते हैं। सभासद अमित दुबे ने बताया कि बोर्ड की बैठक में पहले ही हम सभी कंपनी के सफाई व्यवस्था का विरोध करते हुए टेंडर निरस्त करने की मांग कर चुके हैं।