फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Garbage containing medical waste set on fire

Ballia News: मेडिकल वेस्ट युक्त कूड़े में लगाई आग

Thu, 14 Nov 2024 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Garbage containing medical waste set on fire
बलिया। जिला अस्पताल परिसर के इमरजेंसी कक्ष के पास पिछले तीन दिनों से कूड़ा जल रहा है। कूड़े में मौजूद बाॅयो मेडिकल वेस्ट, प्लास्टिक की थैली जलने से निकल रहा धुआं वातावरण को जहरीला करने के साथ वार्डों में भर्ती मरीजों के लिए समस्या बन गया है।
विज्ञापन

स्पताल की साफ सफाई से निकलने वाले कचरे को सफाई कर्मी दूर फेंकने के बजाए अस्पताल परिसर में डंप कर देते हैं। नगरपालिका कूड़े में बाॅयो मेडिकल वेस्ट होने की बात कह कर उठान नहीं करवाती है। इमरजेंसी में काम करने वाले वाले लड़के मरीजों को इंजेक्शन लगाने के बाद सिरिंज व मरहम पट्टी बाल्टी में फेंकने की जगह खिड़की से पीछे फेंक देते हैं। इसे सफाईकर्मी कूड़े में डाल देते हैं। अधिक कचरा होने पर कर्मचारी चोरी छिपे रात में या छुट्टी वाले दिन आग लगा देते हैं। अस्पताल से मेडिकल बाॅयो वेस्ट उठाने के लिए गाजीपुर से दिन में गाड़ी आती है। इसके बावजूद बड़ी मात्रा में मेडिकल वेस्ट खुले में जलाया जाता है। इस कचरे में ब्लड से सनी पट्टियां-कॉटन, खाली बोतलें, पॉलिथिन, सिरिंज सहित अन्य सामग्री होती हैं। कई सामग्री आग में नष्ट नहीं होती है। यही स्थिति रसायनों की भी होती है। कूड़े में मेडिकल वेस्ट जलाने से निकलने वाला धुआं सांस के जरिए फेफड़ों में जाकर कैंसर, टीबी, दमा और त्वचा रोग का कारण बन रहा है।
विज्ञापन

इमरजेंसी व मेडिकल वार्ड में 50 से ऊपर गंभीर मरीज भर्ती रहते हैं। सांस रोगियों के लिए यह धुआं खतरनाक हो गया है। इस बाबत सीएमएस डॉ. एके यादव ने कहा कि सफाईकर्मियों को कूड़े में बायो मेडिकल वेस्ट डालने से मना किया गया है। नगरपालिका की ओर से कंटेनर रखा गया है। कूड़े में आग लगाना गलत है, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed