फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gangotri's Gangajal will be available from the post office for 30 rupees

डाकघर से 30 रुपये में मिलेगा गंगोत्री का गंगाजल

Mon, 28 Feb 2022 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Gangotri's Gangajal will be available from the post office for 30 rupees
बलिया। महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की तैयारी जोरशोर से जारी हैं। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु बाबाधाम समेत कई देव स्थानों से जल लेकर आते हैं। भगवान शिव का गंगा जल से जलाभिषेक करने का विशेष महत्व रहता है। गंगोत्री गंगा जल को लेकर जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। चिट्ठी और पार्सल पहुंचाने वाला डाक विभाग इस बार भी पवित्र गंगा जल पहुंचाएगा। गंगाजल का स्टाक प्रधान डाकघर पर है।
विज्ञापन

शुद्ध गंगाजल के लिए लोगों को गंगोत्री और ऋषिकेश जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डाकघर में घर बैठे ही गंगाजल प्राप्त कर सकेंगे। धार्मिक कार्यों में गंगा जल की उपयोगिता को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। अधीक्षक डाकघर संजय त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य डाकघर में बिक्री के लिए गंगाजल उपलब्ध है। मामूली मूल्य अदा कर मुख्य डाकघर में ही गंगा जल उपलब्ध हो सकेगा। गंगोत्री का गंगाजल शीशी में बिक्री के लिए उपलब्ध है। 250 एमएल की शीशी में गंगा जल उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति 30 रुपये अदा करके गंगाजल डाकघर से खरीद सकता है। घर में गंगाजल पर अतिरिक्त धन देना होगा। गंगाजल को डोर स्टेप डिलीवरी द्वारा भी आमजन तक उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए पैकेजिंग एंड हैंडलिंग चार्ज 15 रुपये और स्पीड पोस्ट चार्ज 76 रुपये देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed