फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gangotri Green got first, Yellow got second and Red got third place

गंगोत्री ग्रीन प्रथम, येलो को द्वितीय व रेड को मिला तृतीय स्थान

Wed, 03 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gangotri Green got first, Yellow got second and Red got third place
सिकंदरपुर। गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गंगोत्री नेशनल स्कूल व गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया तथा अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न प्रकार की रंगोलियां बनाकर समाज को संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान तीन ग्रुप बनाए गए थे। गंगोत्री रेड, गंगोत्री येलो तथा गंगोत्री ग्रीन। प्रत्येक टीम में तीन तीन ग्रुप बने थे। जिनके द्वारा जन-जन की पुकार टीका ही कोरोना का उपचार, तीन तलाक, अनुच्छेद 370, सेव ट्री, सेव वाटर, नो पॉल्यूशन, स्टे होम, एकता में शक्ति, प्रदूषण, पौधरोपण, वैक्सीनेशन,गंगोत्री यूज मास्क एंड सैनिटाइजर आदि मुद्दों पर छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की रंगोलियां बनाई गई थी। जिनको निर्णायक मंडल द्वारा गहनता से अवलोकन करने के बाद को गंगोत्री ग्रीन प्रथम, गंगोत्री एलो को द्वितीय तथा गंगोत्री रेड तृतीय स्थान दिया गया, जिन्हें विद्यालय के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मौजूद छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रबंधक डॉ नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि रंगोली एक कला है। इसका महत्व सिर्फ साज-सज्जा या धार्मिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक स्तर पर भी है। निर्णायक मंडल में राजेश गुप्ता, हीरालाल बर्मा, अब्दुल्लाह, मदन मोहन गुप्ता, सन्तोष शर्मा, दिलीप तिवारी, हेमंत राय, तेजप्रकाश पांडेय, त्रिलोकी पांडेय, ओम प्रकाश वर्मा, कविंदर वर्मा, अमरजीत गुप्ता, प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed