फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganghara-Raiya Khadi road cut off by the strong current of Ganga, vehicular traffic halted due to collapse of culvert

Ballia News: गंगा की तेज धारा से कटा गंगहरा-रैया खाड़ी मार्ग, पुलिया धंसने से वाहनों का आवागमन ठप

Thu, 11 Sep 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ganghara-Raiya Khadi road cut off by the strong current of Ganga, vehicular traffic halted due to collapse of culvert
चक्की नौरंगा गांव ​स्थित मकान के अवशेष भाग को ठोकर मारती गंगा नदी की लहरें।जागरुक पाठक - फोटो : संवाद
मझौवां/ नरहीं। गंगा की बाढ़ से तटवर्ती इलाके के लोग परेशान हैं। शाहपुर, बभनौली, इच्छा चौबे का पूरा गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। गंगहरा-रैया खाड़ी गांव जाने वाला मार्ग बाढ़ में कटकर बह गया। वहीं, शाहपुर-बभनौली पुरानी बस्ती में जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। गांव के पास पुलिया धंसने से वाहनों का आवागमन प्रभावित है। बैरिया तहसील के गांव, खेत, सड़क, स्कूल, काॅलेज, स्वास्थ्य केंद्र में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। भरसौता से लेकर चक्की नौरंगा तक की जमीन जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन

60 से अधिक गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। रामगढ़, सुघर छपरा, दूबे छपरा, पाण्डेयपुर, चक्की नौरंगा इलाकों में बाढ़ चौकी केवल फाइलों में चल रही है। बाढ़ प्रभावित गांवों में जाने वाले संपर्क मार्गों पर 5 फीट पानी भरा है। गंगा की लहरें राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के संवेदनशील पॉइंट व निर्माणाधीन किमी 26.250 पर टकरा रही हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गायघाट गेज पर बुधवार की शाम 4 बजे गंगा का जलस्तर 59.520 मीटर दर्ज किया गया। फिलहाल नदी का पानी 3 घंटे में 1 सेमी बढ़ रहा है। गंगा इस समय लाल निशान से 1.905 मीटर ऊपर बह रही हैं। नदी और हाई फ्लड लेवल 60.390 के बीच का फासला मात्र 87 सेमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्की नौरंगा में अब तक 99 मकान हुए विलीन : गंगा की बाढ़ में अब तक सिर्फ चक्की नौरंगा में 99 मकान गंगा नदी में कटकर बह गए। कटान पीड़ितों के बच्चे भूखे पेट रहने पर मजबूर है।
वीरेंद्र राम और लक्ष्मण राम ने कहा कि प्रशासन की तरफ से हम लोगों को कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। शुद्ध पेयजल, भोजन, राहत कीट, पशुओं के चारे, रोशनी, नाव, स्वास्थ्य सुविधा से अब तक वंचित हैं। बच्चे व बुजुर्ग महिलाएं दाने-दाने के लिए मोहताज हैं।

किसान दीनानाथ तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, शंभू मिश्र, यदुनाथ मिश्र, राजमंगल ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, विनोद ठाकुर, रवीन्द्र ठाकुर, अखिलेश ठाकुर ने कहा कि 15 जुलाई से लेकर आज तक हम लोगों के खेतों में बाढ़ का पानी चौथी बार भर गया। इससे गेहूं, मसूर, सरसों, चना, खेसारी की फसल खराब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed