फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganga's water level rising at the rate of two cm per hour

Ballia News: प्रति घंटे दो सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

Sun, 06 Aug 2023 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level rising at the rate of two cm per hour
रामगढ़। गंगा का जलस्तर अब तेजी से लाल निशान की ओर बढ़ रहा है। जिस रफ्तार से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि गंगा जल्द ही खतरे के निशान को पार कर सकती है। गंगा के बढ़ाव को देखते हुए एक बार फिर से गंगा के मुहाने पर बसे गांव के लोगों की माथे पर चिंता की लकीरें उभरनी शुरू हो गई है। अगर गंगा लाल निशान को पार करती है तो क्षेत्र में तबाही मचा सकती है।
विज्ञापन


गंगा के जलस्तर में नाटकीय परिवर्तन का क्रम जारी है। इससे पहले हुए बढ़ाव के कारण गंगा के तलहटी में किसानों की खड़ी परवल की खेती पानी में डूब गई थी। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ था। सुधर छपरा से लेकर बादिलपुर दियरी तक करीब 420 बीघे से अधिक खेतों में खड़ी फसल का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

किसान किसी तरह धीरे-धीरे अपने जीवन की गाड़ी पटरी पर लाने का सोच ही रहे थे कि एक बार फिर गंगा के बढ़ाव ने उनकी दिन का चैन व रातों की नींद हराम कर दी है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा का जलस्तर रविवार की शाम चार बजे 55.840 मीटर दर्ज किया गया। प्रति घंटा दो सेंटीमीटर का बढ़ाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठोकरों पर पड़ने लगा दबाव
रामगढ़। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण नदी की बैक रोंलिग धारा का दबाव पचरुखिया से लेकर दुबे छपरा तक बने ठोकर पर पड़ने शुरू हो गए हैं। बंधे के उत्तर दिशा में बसे लोगों में यह भय बना हुआ है। गंगा में उफन आई तो एनएच-31 भी खतरे में पड़ सकता है। इसके साथ ही लाखों की आबादी भी प्रभावित हो सकती है। इस बात का भय बाढ़ खंड को भी है। तभी तो वे पहले से क्षतिग्रस्त टुकड़ों में कुछ चुनिंदा स्थानों की मरम्मत कराने का काम शुरू करा दिया। ठेकेदारों ने जमकर मरम्मत कार्य में मानकों की धज्जियां उड़ाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed