फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganga's water level crossed the warning point

Ballia News: चेतावनी बिंदु का पारकर गया गंगा का जलस्तर

Mon, 07 Aug 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level crossed the warning point
रामगढ़। गंगा चेतावनी बिंदु को पार कर खतरे के निशान की ओर अग्रसर हो चुकी है। सोमवार को गंगा का जलस्तर प्रति घंटा पांच सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। बाढ़ खंड के अनुसार, गंगा के जलस्तर में देर रात बढ़ाव की रफ्तार और तेज हो सकती है। इससे तटवर्ती लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 56.615 मीटर को पारकर 56.660 मीटर पर पहुंच गया। गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए बनिया टोला, रामगढ़, सोनार टोला, रामगढ़, सुधर छपरा, दुबे छपरा, गोपालपुर, उदई छपरा आदि गांव के लोग रतजगा करते अब गंगा की लहरों को निहार रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ विभाग द्वारा जो भी बचाव के नाम पर कटान रोधी कार्य किए गए हैं उस में जमकर मानकों की धज्जियां उड़ाई गई है।
विज्ञापन

रामगढ़ से लेकर नौरंगा, भुआल छपरा तक आरारों के गिरने का सिलसिला जारी है। नौरंगा भुआल छपरा में किसानों की कृषि योग्य जमीन गंगा की लहरों में समाहित हो रही है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा का जलस्तर सोमवार की शाम चार बजे 56.930 मीटर दर्ज किया गया। प्रति घंटे पांच सेंटीमीटर का बढ़ाव बना हुआ है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed