फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganga's speed restricted, problems persist

Ballia News: गंगा के रफ्तार पर लगी लगाम, समस्याएं बरकरार

Sun, 11 Aug 2024 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ganga's speed restricted, problems persist
बलिया। उफान की ओर से बढ़ रही गंगा की रफ्तार पर थोड़ी लगाम लगी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार की शाम चार बजे गंगा नदी का जलस्तर 58.750 सेमी दर्ज किया गया जो मीडियम फ्लड लेवल के पार है। हालांकि शुक्रवार रात से दोपहर 12 बजे तक नदी के जलस्तर में प्रति घंटे आधा सेमी का ही घटाव शुरू हो गया था, लेकिन शाम चार से प्रति घंटे आधा सेमी का बढ़ाव शुरू हो गया है।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बुधवार को ही खतरे के निशान 57.615 को पार कर गया था। गंगा का पानी तटवर्ती इलाके के साथ ही शहर के कई इलाकों में भर गया था। गायत्री कालोनी, निहोरा नगर, जानकीपुरम आदि मोहल्लों में स्थिति खराब है। दो दिन से इन कालोनियों की बिजली गायब है। घर चारों तरफ से पानी से घिर जाने के चलते बच्चों के पढ़ाई लिखाई के साथ ही अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं, बाढ़ से सुघर छपरा, उदयी छपरा, नौरंगा, भुआल छपरा, चक्की, उपाध्याय टोला लगभग दर्जनों गांव प्रभावित हैं। गांवों में अफरातफरी का माहौल है। प्राथमिक विद्यालय सुघर छपरा में पानी भर जाने के कारण पठन पाठन बंद है। दर्जनों गांवों में जाने वाली सड़कों पर नदी के बाढ़ का पानी भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठोकरों पर बना हुआ है दबाव : रामगढ़। रामगढ़ से लेकर दुबेछपरा तक बने ठोकरों पर पानी का दबाव बना हुआ है। हुकुमछपरा स्थित ठोकर संख्या 26.300 किमी पर बाढ़ विभाग फ्लड फाइटिंग के तहत मिट्टी से भरी बोरियों को डालने का काम शुरू कर दिया है। ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके। विभाग हर समय इन ठोकरों की निगरानी कर रहा है।


---------------
सरयू में कटान रुका : बैरिया। सरयू नदी में 16 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में सरयू नदी का जलस्तर कटान लेवल से ऊपर आने से विगत चार-पांच दिनों से कटान रुका हुआ है। कटान पीड़ितों का कहना है कि दर्जनों लोगों का मकान नदी के कटान से सटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed