फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganga will be clean only with Jana

जनसहभ्ाागिता से ही स्वच्छ होगी गंगा

Mon, 04 Sep 2017 10:53 PM IST
ballia
ballia Updated Mon, 04 Sep 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Ganga will be clean only with Jana
नमामि गंगा जागृति यात्रा के तहत सोमवार को शहर में निकाली गई रैली में शामिल विभिन्न स्कूलों के छात्र। - फोटो : ballia
गंगा की निर्मलता एवं अविरल प्रवाह के संरक्षण के उद्देश्य से होमगॉर्ड संगठन द्वारा नमामि गंगे जागृति यात्रा का समापन सोमवार को बलिया में हुआ। इस अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिए रूटमार्च निकाला गया। तत्पश्चात टाउन हाल के सभागार में सभा आयोजित कर लोगों को गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि नमामि गंगे जागृति यात्रा-2017 का शुभारंभ नौ अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास से किया था। यह यात्रा 11 अगस्त को हरिद्वार  के साथ प्रदेश के 25 जनपदों से होते हुए रविवार को बलिया पहुंची।
विज्ञापन


इस अवसर पर होमगार्ड विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयासरत है। लेकिन बिना जन सहभागिता के यह कार्य सम्भव नहीं है, लिहाजा लोगों को जागरूक करने के लिए जन जागृति यात्रा कार्यक्रम चलाया गया। कहा कि  गंगा की स्वच्छता के लिए अलग से ननामि गंगे मंत्रालय बनाया गया।20 हजार करोड़ से ज्यादा बजट का प्रावधान किया। कहा कि हमारी संस्कृति की पहचान गंगा है और इससे करोड़ों लोगों का रोजगार भी जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जरूरी है कि मां गंगा को हम स्वच्छ रखें।  उन्होंने कहा कि होमगार्ड विभाग काफी कम संसाधनों के बावजूद इतने बड़े अभियान को इस कदर सफल बनाया। यह काबीलेतारीफ है। उन्होंने जिला प्रशासन, व्यापारी वर्ग के अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए भी आभार जताया। इस मौके पर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, सीडीओ संतोष कुमार, एएसपी विजयपाल सिंह, एसडीएम निखिल टीकाराम फुंडे, श्रीनाथ बाबा मठ रसड़ा के मठाधीश कौशलेंद्र गिरि आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे तथा संचालन होमागार्ड के मंडल कमाडेंट रणजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed