फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganga water level rises; 10 villages cut off, homes surrounded by water.

Ballia News: गंगा का जलस्तर बढ़ा , 10 गांवों का कटा संपर्क, घर पानी से घिरे

Fri, 04 Sep 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level rises; 10 villages cut off, homes surrounded by water.
नगर के महावीर घाट ​स्थित गायत्री श​क्तिपीठ परिसर में घुसा गंगा नदी के बाढ़ का पानी।संवाद
बलिया। गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को नदी की लहरें माल्देपुर से लेकर टेंगरहीं तक एनएच-31 के करीब पहुंच गई। वहीं पंखरुखिया से टेंगरही तक एनएच-31 पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के निचले इलाकों निहोरा नगर, गायत्री काॅलोनी, गायत्री मंदिर में बाढ़ का पानी घुस गया। वहीं, कंसपुर दियरा, वजिरापुर में लगभग 50 से अधिक घरों में पानी घुस गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे जलस्तर 59.77 मीटर दर्ज किया गया। दया छपरा में गंगा नदी में दूसरी बार आई बाढ़ का पानी चौथे दिन भी लगातार बढ़ता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ते जलस्तर ने ग्राम पंचायत गोपालपुर के दुबे छपरा, उदई छपरा, ग्राम पंचायत दया छपरा के प्रसाद छपरा, आलम राय के टोला, मुरली छपरा, बुधन चक समेत ग्राम पंचायत जगदेवा को पूरी तरह अपनी आगोश में ले लिया है। वहीं, ग्राम पंचायत टेंगरही के वंश गोपाल छपरा में भी बाढ़ का पानी भर गया है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों के घरों से बाहर निकलने के लिए कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बचा है।

लेखपाल ने बताया कि छह नावों की व्यवस्था कर दी गई है। ग्राम पंचायत जगदेवा के प्रधान सतन यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत के आठ पुरवों में से छह पुरवों की स्थिति बेहद कठिन है।

नगर के महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में घुसा गंगा नदी के बाढ़ का पानी।संवाद

नगर के महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में घुसा गंगा नदी के बाढ़ का पानी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed