फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganga water below one and a half meters from the highest flood point

उच्चतम बाढ़ बिंदु से सवा मीटर नीचे गंगा का पानी

Sat, 27 Aug 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ganga water below one and a half meters from the highest flood point
नरही क्षेत्र के इच्छा चौबे का पूरा गांव के पास सब्जी के खेत में घुसा बाढ़ का पानी। - फोटो : BALLIA
रामगढ़/दयाछपरा। गंगा नदी धीरे-धीरे उच्चतम बाढ़ बिंदु के नजदीक पहुंचने को बेकरार है। गंगा के जलस्तर में इसी तरह वृद्धि होती रही तो 24 घंटे के अंदर वर्ष 2016 के सबसे सर्वाधिक रिकॉर्ड को तोड़ देगी। 2016 में उच्चतम बाढ़ बिंदु 60.390 मीटर रिकार्ड किया गया था। जलस्तर इस समय 59.210 मीटर पहुंच चुका है। गंगा का पानी आधे दर्जन से अधिक गांव में प्रवेश कर गया है। करीब एक दर्जन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के साथी ही दो इंटर कॉलेज वह एक महाविद्यालय में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बिजली काटने से करीब 25000 की आबादी अंधेरे में डूब गई है। रोशनी की कोई अब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

गांवों में पानी प्रवेश करने के बाद भी किसी भी गांव में नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। न ही बाढ़ से घिरे गांव के लोगों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल आदि की भी समुचित व्यवस्था हो पाई है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा का जलस्तर शनिवार की शाम चार बजे 59.210 मीटर दर्ज किया गया। प्रति घंटा एक सेंटीमीटर का बढ़ाव बना हुआ है। अमरनाथ मिश्रा स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा, पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा के अंदर तक पानी पहुंच गया है। ग्राम पंचायत गोपालपुर, दुबे छपरा, उदई छपरा आदि गांव में प्रवेश के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं। अभी ग्रामीणों के घरों तक बाढ़ का पानी नहीं पहुंचा है। तेलिया नाले के रास्ते गंजाहवा बाबा स्थान से दक्षिण दिशा में पानी फैलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रसाद छपरा, बुधन शाह, आलम राय के ढोला, ग्राम पंचायत जगदेवा को बाहर से घेरना शुरू कर दिया है। अभी ग्रामीणों को बाढ़ के पानी से किसी प्रकार की असुविधा नहीं है। सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। रफ्तार यही रही तो अगले 24 घंटा में सभी गांव बाढ़ के पानी से घिर जाएंगे। दुबे छपरा हनुमान मन्दिर, दया छपरा ढाला व पांडेयपुर ढाला पर साशन प्रशासन द्वारा बाढ़ चौकी स्थापित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed