फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   'Ganga Vilas' reaches Buxar to take foreign guests

Ballia News: विदेशी मेहमानों को ले बक्सर पहुंचा ‘गंगा विलास’

Sat, 07 Jan 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
'Ganga Vilas' reaches Buxar to take foreign guests
बक्सर स्थित रामरेखा घाट पर रुकी हल्दिया से वाराणसी जा रही क्रूज। - फोटो : BALLIA
नरही। कोलकाता से 30 विदेशी सैलानियों को लेकर चला गंगा विलास क्रूज शनिवार को बक्सर के रामरेखाघाट पहुंचा। विदेशी मेहमानों ने यहां की ऐतिहासिक और धार्मिक जगहों के अलावा बाजार का भी भ्रमण किया। मेहमानों को बक्सर एक खूबसूरत शहर लगा और यहां के लोग बेहद मिलनसार व दयालु मिले।
विज्ञापन

वहीं, क्रूज के सरया उजियार घाट पर बनाई गई जेटी पर नहीं रुकने से लोगों में निराशा देखी गई। गंगा में जल परिवहन शुरू करने के लिए 15 स्थानों पर जेटी का लोकापर्ण और शिलान्यास पिछले दिनों किया गया था। यहां पर क्रूजों के रुकने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

बीते 21 दिसंबर को यह क्रूज कोलकाता से रवाना हुआ था। शनिवार को यह रामरेखाघाट पहुंचा, जहां जिला प्रशासन की ओर से एडीएम प्रीतेश्वर प्रसाद और सदर एसडीओ धीरेंद्र मिश्र ने सैलानियों का स्वागत किया। क्रूज के मालिक राज सिंह ने बताया कि इस पर स्विट्जरलैंड के 30 लोग हैं, जो कोलकाता से वाराणसी की यात्रा पर निकले हैं। रामरेखाघाट पर उतरने के बाद सैलानियों को सीताराम उपाध्याय संग्रहालय ले जाया गया। इसके अलावा, भगवान राम से जुड़े मंदिरों का भी दर्शन कराया गया। बक्सर युद्ध का मैदान भी देखा। यहां का बाजार घूमा। निशानी के तौर पर जो पसंद आया, उसे खरीद ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्विट्जरलैंड के हैंस, मारग्रेट और जॉन ने बताया कि यहां के लोग काफी दयालु हैं। मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के हैं। दुनिया का स्वर्ग कहे जाने वाले देश से आए लोगों को बक्सर अपने आप में अनूठा लगा। खूबसूरत लगा। क्रूज मालिक राज सिंह ने बताया कि उन्होंने यहां की पापड़ी और तिलकुट खरीदा है, जिसे विदेशी सैलानियों को खिलाएंगे। उन्होंने बताया कि क्रूज पर तीस सैलानियों के अलावा 40 लोगों की टीम है जो साथ चल रही है। यह क्रूज अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। करीब दो घंटे ठहरने के बाद क्रूज वाराणसी के लिए रवाना हो गया।

राज सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखा डिब्रूगढ़ की यात्रा के लिए रवाना करेंगे, जो दुनिया की सबसे लंबी जल यात्रा होगी। वाराणसी से असम के डिब्रूगढ़ के बीच करीब चार हजार किलोमीटर की दूरी तय करने में क्रूज को लगभग 50 दिन लग जाएंगे। जल परिवहन शुरू होने से तटवर्ती इलाकों के लोगों में काफी उत्सुकता दिखाई दे रही है। लोगों का मानना है कि जल परिवहन से पर्यटन को बढ़ावा तो मिलेगा ही विकास को गति मिलेगी। उजियार गंगा तट पर जेट्टी से मुख्य सड़क तक जाने वाले रास्ते पर सुंदरीकरण एवं साफ सफाई जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed