फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganga Vilas Cruise left, Police Department remained deployed

Ballia News: निकलता गया गंगा विलास क्रूज, तैनात रहा पुलिस महकमा

Sun, 15 Jan 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Ganga Vilas Cruise left, Police Department remained deployed
बलिया ः नगर से सटे माल्देपुर गंगा घाट से होकर गुजरता गंगा विलास क्रूज। - फोटो : BALLIA
बलिया। बक्सर के बंगला घाट से रविवार की सुबह सैलानियों को लेकर रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज जनपद में गंगा नदी के जलमार्ग से होकर गुजरता रहा। जगह-जगह विभिन्न घाटों पर पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रही। क्रूज कहीं नहीं रुका। बताया गया कि क्रूज का अगला पड़ाव बिहार के डोरीगंज में होगा। क्रूज के मद्देनजर माल्देपुर में पीपा पुल को खोला गया। इससे आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हुई। पुल के कल तक जोड़ने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन

वाराणसी से डिब्रूगढ़ की यात्रा पर निकला गंगा विलास क्रूज शनिवार शाम को बक्सर के बंगला घाट पर रुका था। रविवार को बक्सर घूमने के बाद विदेशी सैलानी क्रूज से फिर रवाना हुए। इस दौरान रास्ते में जितने घाट थे, वहां पर स्थानीय पुलिस तैनात रही। माल्देपुर में गंगा से क्रूज को निकालने के लिए पीपा का पुल खोला गया। कुल 11 पीपे खोलने पड़े। इसके बाद, क्रूज आगे की ओर रवाना हुआ। पुल के खुलने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

उजियार घाट, शिवरामपुर, गंगा घाट के रास्ते शाम करीब चार बजे हुकुम छपरा गंगा घाट होते हुए अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ। क्रूज को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग काफी उत्साहित थे। जैसे ही लोगों की निगाह गंगा के बीचोंबीच से गुजर रहे गंगा विलास क्रूज पर पड़ी तो खुशी से झूम उठे। बिना रुके ही क्रूज दूर निकल गया। किनारे से ही लोगों ने अपने मेहमानों का हाथ हिलाते हुए अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिया में पूरा प्रशासनिक अमला गंगा तट पर जमा रहा। इसके चलते, आम लोगों का काम लटक गया। गंगा के रास्ते क्रूज, पानी के जहाजों और मालवाहक जहाजों का आना जाना अब जारी रहेगा। ऐसे में इन पानी के जहाजों की सुरक्षा के लिए गंगा में जल पुलिस की तैनाती आवश्यक है। लंबे समय से बैरिया क्षेत्र के लोग नदी के रास्ते तस्करी आदि रोकने के लिए जल पुलिस की तैनाती की मांग करते रहे हैं, हर बार प्रशासन ने केवल आश्वासन ही दिया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मालवाहक व जलयानों की सुरक्षा के लिए शासन को जल पुलिस की तैनाती करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed