फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganga moving towards medium flood level after crossing red mark

लाल निशान पार करने के बाद मीडियम फ्लड लेवल की ओर बढ़ रही गंगा

Mon, 31 Aug 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ganga moving towards medium flood level after crossing red mark
रामगढ़। गंगा लाल निशान पार करने के साथ ही मीडियम फ्लड लेवल की ओर बढ़ चली है। जिसके चलते गंगा नदी की बैकरोलिंग धारा का दबाव अब सीधे गंगापुर डगरा के समीप पड़ रहा है। इसके चलते नदी का कटान सोमवार को तेज रहा। कटान को रोकने के लिए बाढ़ विभाग के अधिकारी फ्लड फाइटिंग के तहत हरे पेड़ों को काटकर नदी की धारा को रोकने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन तेज धारा में हरे पेड़ो का कहीं अता पता नहीं चल पा रहा लिहाजा बाढ़ विभाग हांफता नजर आया। कटान पीडि़तों के आरोप की समय रहते बाढ़ व कटान निरोधक कार्य पूरा कर लिए जाते तो शायद आज यह नौबत नहीं आती। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा का जलस्तर सोमवार की शाम 4 बजे 57. 68 मीटर दर्ज की गई साथ ही प्रति घंटा 1/ 3 सेंटीमीटर के वृद्धि का क्रम जारी है जबकि मीडियम फ्लड लेवल 58.720 मीटर है।
विज्ञापन

गंगापुर डगरा के सभी 4.71 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के तहत लोहे की जाली में बोल्डर डालकर पलेट फार्म बनाने का काम शुरू हुआ था जो गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बंद हो गया है। आज स्थिति यह है कि नदी अब सीधे एनएच 31 की ओर रुख कर दी है। जहां नदी व एनएच 31 के बीच मात्र 10 मीटर की दूरी है जिससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने शुरू हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जब फ्लड फाइटिंग के तहत ही काम करा कर विषम परिस्थिति में कटान को रोका जा सकता है तो करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट बनाने से क्या फायदा। जहां पर प्रोजेक्ट काम चल रहा है वहां पर ही कटान शुरू हो गया है ऐसे में बाढ़ विभाग के इंजीनियरों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्टों पर भी सवालिया निशान उठने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed