फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganga moved towards the population, water entered 150 villages

Ballia News: आबादी की तरफ बढ़ी गंगा, 150 गांवों में घुसा पानी

Sun, 20 Jul 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ganga moved towards the population, water entered 150 villages
बलिया/मझौवां। गंगा के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि् से तटवर्ती गांवों में पानी घुसने लगा है। इससे लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने लगे हैं। नदी खतरा बिंदु को पार कर चुकी है। शनिवार को नदी के जलस्तर में दो सेमी प्रतिघंटे से बढ़ाव दर्ज किया गया। लगभग 150 गांवों में पानी प्रवेश कर गया है।
विज्ञापन

शहर के बेदुआ नई बस्ती व गायत्री कालोनी पानी से घिरने लगा है। कटहलनाल से पानी सुरहाताल की तरफ जाने लगा है। ऐसे में शहर के फ्लड एरिया के बंदुआ नई बस्ती व गायत्री कालोनी में बने मकानों के निचले फ्लोर में पानी घुसने से लोग छतों पर शरण लेने लगे हैं।
विज्ञापन

मझौवां। शनिवार को गंगा नदी मीडियम फ्लड लेबल 58.615 को पार कर तटवर्ती क्षेत्रों तबाही लिखनी शुरू कर दी है। सुघर छपरा, दूबे छपरा, गोपालपुर, उदई छपरा गांवों में बाढ़ का पानी फैलते ही पीड़ित अपना समान समेटते हुए ऊंची जगह तलाश रहे हैं। कोई रिश्तेदारों के यहां तो कोई एनएच-31 पर ही अपना ठिकाना बनाना शुरू कर दिया है। पीड़ित का कहना है कि गंगा नदी के कहर से कहीं हम लोग संयुक्त परिवार बिखर न जाएं इसका डर सता रहा है। रामगढ़ के दो प्रोजेक्ट अब तक अधूरी हैं। अगर समय रहते ये परियोजनाएं पूरी हो जातीं तो हालात कुछ हद तक काबू में हो सकते थे। केन्द्रीय जल आयोग गायघाट गेज पर शनिवार की शाम 4 बजे गंगा नदी का जलस्तर 58.870 मीटर दर्ज किया गया। इसके साथ 2 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ते हुए हाई फ्लड लेबल की ओर बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के मुहाने पर सरकारी संपत्ति, जलमग्न हुआ हजारों एकड़ खेत : मझौवां। गंगा की लहरें हजारों एकड़ की खेती जलमग्न हो गई है। दर्जनों सरकारी सम्पत्तियों शैक्षिक संस्थान, प्राथमिक उपचार केंद्र, पानी टंकी में प्रवेश करने लगा है। जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो गया है। शनिवार की दोपहर कालेज व स्कूल बंद कर दिए गए। जिसमें मुख्य रूप से बालिका विद्यालय दुबेछपरा, अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज दुबेछपरा, पीएन इंटर कालेज, शिक्षा क्षेत्र बैरिया के प्रावि उदई छपरा, प्रावि सुघरछपरा, प्रावि गंगौली, प्रावि श्रीनगर, प्रावि केहरपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उदई छपरा के पठन-पाठन प्रभावित हो गई है।

जयप्रकाश नगर । विकास खण्ड मुरली छपरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांददीयर के कई पूरब की तरफ घाघरा नदी का पानी रुख कर चुका है। इस पंचायत का पियारी टोला ,बैजनाथ के डेरा ,बकुल्हा पूर्वी ,बकुल्हा ,टोला फतेह राय के ,पलटू नगर ,चक्की चांददीयर आदि पूर्वों के निकट सरयू नदी का पानी आना शुरू हो गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed