फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ganga me samaya 5 bigha khet

गंगा में समाया पांच बीघा खेत

Wed, 07 Sep 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 07 Sep 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
ganga me samaya 5 bigha khet
नरही क्षेत्र के शाहपुर बभनौली में गंगा के बाढ़ का पानी कम होने के बाद कटान की तबाही का मंजर।
द्वाबा क्षेत्र में भले ही गंगा का जलस्तर कम हो गया है लेकिन कटान इलाके के लोगों को दहशत में डाले है। बुधवार को गंगापुर से उदयीछपरा के बीच किसानों की करीब पांच बीघा खेत गंगा लील गई। करीब एक हफ्ते में 10 घर कटान की जद में आकर हो गए। तेज कटान के बावजूद बाढ़ विभाग की तरफ से कोई बचावरोधी कार्य नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी है।
विज्ञापन

 

 
द्वाबा के बाशिंदों में अब यह टीस उभरने लगी है कि आखिर बाढ़ व कटान से उन्हें निजात कब मिलेगी। बाढ़ व कटान से इस साल चौबेछपरा व श्रीनगर का अस्तित्व मिट गया। कुछ लोग बचे भी रहे तो सोहरा कटान के भय से घरों को उजाड़ने में जुटे हुए हैं। बुधवार को गंगा की लहरों ने खेत काटे। इसके चलते गंगापुर से लेकर उदईछपरा तक करीब पॉंच बीघे जमीन गंगा में समाहित हो गया और गंगा नदी बस्ती के समीप पहुंचकर फिर एक बार तबाही मचाने को आतुर दिख रही है।

विज्ञापन

 

सोहरा कटान के खौफ से उदईछपरा में भी लोग अपने घरों को उजाड़ने व सामानों को सुरक्षित ठौर देने में जुट गए हैं। बाढ़ विभाग की उदासीनता का आलम यह है कि पहले तो धन न होने का रोना रोया अब जलस्तर तलहठी में गिरने के बाद काम शुरू कराने का आश्वासन दे रहे है। लोगों का कहना है कि लगता एक तरफ केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक विकास की गंगा बहाने की बात हो रही है लेकिन सच्चाई तो यह है कि आज भी द्वाबा के लोग बाढ़ व कटान के दंश से बेघर होकर एनएच 31 व टीएस बंधों पर रहने के लिए बाध्य होते चले जा रहे है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed