फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganga crosses medium flood level of 58.70 meters

Ballia News: मीडियम फ्लड लेवल 58.70 मीटर के पार पहुंचीं गंगा

Sat, 10 Aug 2024 06:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Ganga crosses medium flood level of 58.70 meters
रामगढ़/दया छपरा/मझौवां। गंगा की लहरें शुक्रवार की दोपहर में मीडियम फ्लड लेवल (58.70 मीटर) को पार कर गईं। सुघर छपरा गांव में बाढ़ का पानी घुसने से एनएच-31 से संपर्क टूट गया है। नदी के पलट प्रवाह से पचरुखिया से लेकर दूबेछपरा तक बने ठोकरों पर दबाव बढ़ रहा है। बाढ़ खंड सभी क्षतिग्रस्त स्परों पर नजर रखे है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा का जलस्तर शुक्रवार की शाम चार बजे 58.80 मीटर दर्ज किया गया। प्रति घंटा एक सेमी का बढ़ाव बना हुआ है। खतरा बिंदु 57.615 मीटर है। केंद्रीय आयोग गायघाट के अनुसार देर रात तक गंगा का जल स्तर स्थिर होने की संभावना है। गंगा का पानी आबादी वाले इलाकों में घुस गया है।
विज्ञापन

सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई है। मवेशियों के चारे के लिए लाले पड़ गए हैं। किसान नगरजीत यादव, भोला, श्रीकुसून, दशरथ ने बताया कि लगान पर खेत लेकर परवल की खेती की थी जो पानी में डूब गई है। उदईछपरा, दुबेछपरा, गोपालपुर, सुघर छपरा, सोनार टोला, रामगढ़ के लोग अपने घरेलू सामान को सुरक्षित करने में जुट गए हैं। उदई छपरा, नौरंगा, भुआल छपरा, चक्की गांव में भी गंगा नदी का पानी फैलना शुरू हो गया है। दया छपरा में 25 से 30 एकड़ मक्के का खेत पानी में डूब गया। उदयी छपरा अनुसूचित बस्ती में बाढ़ का पानी घुस गया है। पानी बेलहरी, शुक्लछपरा, गायघाट की आबादी में भी प्रवेश कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण : दया छपरा रामगढ़। विधायक जयप्रकाश अंचल शुक्रवार को दुबे छपरा, गोपालपुर, उदयी छपरा, सुघर छपरा, केहरपुर, गंगापुर आदि गांव का निरीक्षण किया। कहा कि बाढ़ प्राकृतिक आपदा है। इसे रोका तो नहीं जा सकता पर इसमें जान माल की हानि न हो इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। हुकुम छपरा में बने ठोकर का निरीक्षण किया। बढ़ खंड के अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। कहा कि सिर्फ मिट्टी की बोरी भरकर रख देने से क्या नदी की बैकरोलिंग धारा का दबाव कम हो जाएगा। स्परो की मरम्मत ठीक ढंग से क्यों नहीं कराई। इसमें शिथिलता बरतने वाले किसी भी अधिकारी और कर्मचारियों को बक्सा नहीं जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान उमेश यादव, किशुन पासवान, रवि मिश्रा, रंजीत यादव, संजय कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed