Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Ballia News
›
Ganga also crossed the red mark, the water of Ganga and Saryu is causing havoc, the contact road is broken
{"_id":"634affc37207031f7335cb34","slug":"ganga-also-crossed-the-red-mark-the-water-of-ganga-and-saryu-is-causing-havoc-the-contact-road-is-broken-ballia-news-vns679227878","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा ने भी पार किया लाल निशान, गंगा व सरयू का पानी मचा रहा तबाही, संपर्क मार्ग टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा ने भी पार किया लाल निशान, गंगा व सरयू का पानी मचा रहा तबाही, संपर्क मार्ग टूटा
सहतवार क्षेत्र के रेगहा-रामपुर नंबर स्थित सरयू नदी के कटान के जद में आने कटा संपर्क मार्ग।
- फोटो : BALLIA
Link Copied
बलिया। जिले में गंगा व सरयू के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। शनिवार को गंगा का जलस्तर भी गायघाट पर लाल निशान 57.615 को पार करते हुए 57.650 पर पहुंच गया। सरयू का जलस्तर डीएसपी हेड पर शनिवार को स्थिर हो गया लेकिन अन्य स्थानों पर बढ़ाव जारी रहा है। सरयू के पानी से बैरिया क्षेत्र के उत्तरी दियरांचल के कई गांव घिर चुके हैं। सहतवार क्षेत्र के रेगहा-रामपुर नंबर संपर्क मार्ग कट गया। नए इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंचने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
सहतवार में टीएस बंधा से रेगहा रामपुर नंबरी गांव में जाने वाला संपर्क मार्ग शुक्रवार की देरशाम सरयू नदी की कटान से टूट गया। इसके चलते आवागमन बाधित हो गया है। इससे दो गांवों के लगभग चार हजार लोग प्रभावित हुए हैं। सूचना पर शनिवार की सुबह ही पहुंचे बांसडीह सीओ व तहसीलदार ने जायजा लिया। वहां के लोगों का कहना है कि इसके बारे में दो दिनों से अधिकारियों से कहा जा रहा था लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से सरयू नदी का पानी खतरे के निशान काफी नीचे था। बुधवार से अचानक पानी का बढाव शुरू हो गया। देखते ही देखते शुक्रवार तक सरयू का पानी रामपुर नंबरी, रेगहा, सुअरहा, चितविसांव पुरानी बस्ती, कोलकला बिन्द बस्ती आदि गांवो को अपने आगोश में ले लिया। शनिवार की सुबह चांदपुर गेज पर जलस्तर 59.31 मीटर रिकार्ड किया गया। कुछ लोग टीएस बंधा पर पशुओं को सुरक्षित पहुंचाने लगे।
दूबेछपरा गोपालपुर में बढ़ा गंगा पानी।- फोटो : BALLIA
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।