फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   gang rape with minor

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
gang rape with minor
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शामघर से शौच के लिए निकली किशोरी के साथ गांव के ही चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की सोमवार की शाम शौच करने गई थी। रास्ते में गांव के ही चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरीके से भागकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर थाने गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ राजेश यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की सुबह आरोपी मोनू गौड़, समरजीत राजभर, अरविंद तुरहा, राजेश पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हथियार के बल पर दुष्कर्म का आरोप
नगरा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही युवक पर हथियार के बल पर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। ये भी कहा गया है कि किशोरी का गर्भ ठहर जाने पर युवक ने गर्भपात भी करा दिया। किशोरी ने 25 नवंबर को मामले की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है। पुलिस को दिए तहरीर में किशोरी ने आरोप लगाया कि गांव का एक युवक उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। तहरीर में लिखा है कि दबंग व्यक्ति के वजह से परिजन काफी भयग्रस्त है। पीड़िता ने पुलिस से उक्त दबंग व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिव नारायण वैस ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed