फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   galat result par pradarshan

गलत रिजल्ट को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

Mon, 16 May 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 16 May 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
galat result par pradarshan
वर्जिन स्टूडेंट्स - फोटो : mapio.net
टीडी कालेज के एमएससी वनस्पति विज्ञान के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि रिजल्ट बनाने में तमाम त्रुटियां की गई तथा कापियों को बिना जांचें ही रिजल्ट घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन



जिलाधिकारी के प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में छात्र-छात्राओं उल्लेख किया है कि एमएससी प्रथम सेमेस्टर वनस्पति विज्ञान की परीक्षा में 40 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। जिसमें मात्र एक छात्र को विद्यापीठ द्वारा उत्तीर्ण घोषित किया गया।
विज्ञापन


जबकि 39 छात्र सीधे तौर पर फेल कर दिए गए है। छात्रसंघ के महामंत्री अंबरीश ओझा मोहित  ने कहा कि अगर इन छात्रों के रिजल्ट सुधार के लिए जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया  तो हम उग्र आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रनेता दुर्गेश नारायण दूबे ने कहा कि जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय  में अलग कक्षाएं चलाकर छात्र-छात्राओं के पाठ्यक्रम को पूर्ण कराया जाता है। ऐसे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के रिजल्ट का खिलवाड़ विद्यापीठ के लिए शर्मनाक है।


छात्रनेता अतुल कुमार पांडेय ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ इस तरह का मजाक ठीक नहीं है। इस मौके पर शिल्पा उपाध्याय, अंजली शाह, प्रीति द्विवेदी, प्रिया श्रीवास्तव, सुमन यादव, अर्चना कुमार, नेहा गुप्ता, शालिनी तिवारी, अभिलाष सिंह, ममता तिवारी, निधी राय, अलतिया रियाज सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed