{"_id":"6425c2675205279217018936","slug":"gaj-fell-on-absent-health-workers-letter-sent-to-the-government-against-the-doctor-ballia-news-c-20-1-129992-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गैर हाजिर स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज, चिकित्सक के खिलाफ शासन को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गैर हाजिर स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज, चिकित्सक के खिलाफ शासन को भेजा पत्र
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर और लापरवाह चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। सीएमओ डा. जयंत कुमार चिकित्सकों और वार्ड ब्वाय का वेतन रोक दिया है। सभी को नोटिस किया। वहीं, ओपीडी रजिस्टर पूरा न करने वाले डॉक्टर एनके पांडेय के खिलाफ कार्रवाई को शासन को पत्र भेजा है।
डीएम रवीन्द्र कुमार मंगलवार को फेफना व गड़वार के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर ग्रामीण क्षेत्रों की चिकित्सकीय व्यवस्था देख हतप्रद रह गए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान फेफना सीएचसी पर चीफ फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वाय व आरोग्य केंद्र नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गड़वार पर कर्मचारी चंद्रभान रावत, सुनील कुमार और डॉक्टर एस के पांडेय अनुपस्थित मिले।
गैर हाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई और डॉ. एनके पांडेय पर कार्रवाई करते हुए इनके निलंबन की कार्रवाई हेतु पत्र शासन को भेजने का निर्देश दिया। दूसरी तरफ, बैरिया एसडीएम आत्रेय मिश्र ने सामुदायिक स्वास्थ्य के निरीक्षण के दौरान डाक्टर संजय कुमार, बीआरए मनोज यादव व चतुर्थ क्षेणी की महिलाकर्मी बेबी देवी अनुपस्थिति मिले।
विज्ञापन
सिकंदरपुर डा. अखिलेश यादव ने भी निरीक्षण किया। वहां तमाम दुर्व्यवस्था देख सीएमओ को गैर हाजिर और जिम्मेदारों पर कार्रवाई को निर्देश दिया। इस बाबत सीएमओ डा. जयंत कुमार ने कहा कि लापरवाह चिकित्सकों और कर्मचारियों का अभी वेतन रोका गया है, जांच के बाद सख्त कार्रवाई होगी।